बहन की किस ने दिया नया जीवन

punjabkesari.in Friday, Mar 31, 2017 - 03:57 PM (IST)

लंदन: पेट पर किस करने से किसी को मौत के मुंह से वापिस लाने वाले इस किस्से को सुन आप हैरान रह जाएंगे लेकिन यह सच है। दरअसल लंदन में पोपी स्मिथ नाम की बच्ची जन्म के बाद से ही जिंदगी के लिए संघर्ष कर रही थी । उसका जन्म 29 हफ्तों में ही हो गया था और जन्म के दौरान उसका वजन महज दो पौंड ही था। जन्म के बाद पहले साल में उसे कई सारी बाधाओं का सामना करना पड़ा, वह हाइपोसिक ब्रेन डैमेज का शिकार हो गई। डॉक्टरों को उसके जिंदा रहने की उम्मीद काफी कम थी।


दरअसल बच्ची जब अपने माता-पिता, एमी और स्टीफन के साथ घर गई, तो उन्होंने पाया कि वह अक्सर भोजन को सही ढंग से नहीं ले पाती थी। डॉक्टरों ने जांच में पाया कि बच्ची मोबियस सिंड्रोम से पीड़ित थी। एक ऐसा विकार है, जिसमें चेहरे की मांसपेशियां ठीक से काम नहीं करती हैं। डॉक्टरों ने एमी और स्टीफन को चेतावनी दी कि पोपी के विकास में देर हो सकती है। मगर, जब पॉपी की बड़ी बहन ने उसके पेट पर किस किया, तो मानो चमत्कार हो गया। उसकी गतिविधियां धीरे-धीरे सामान्य होने लगी। उसने 15 महीने की उम्र में चलना शुरू कर दिया, जो समय से पहले जन्मे बच्चे के लिए बड़ी बात है। पॉपी की हर दिन की प्रगति ने डॉक्टरों को चकित किया। मगर, उसकी लड़ाई अभी तक खत्म नहीं हुई। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News