ईरान पर ‘फाइनल ब्लो’ की तैयारी! अमेरिका का खतरनाक प्लान तैयार, खार्ग द्वीप और होर्मुज निशाने पर

punjabkesari.in Sunday, Mar 29, 2026 - 03:20 PM (IST)

International Desk: अमेरिका (United States) और ईरान ( Iran) के बीच बढ़ते तनाव के बीच अमेरिका एक बड़े सैन्य अभियान की तैयारी कर रहा है। रिपोर्ट्स के अनुसार  यह अभियान केवल हवाई हमलों तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि इसमें जमीनी ऑपरेशन भी शामिल हो सकते हैं।  अमेरिकी रक्षा मुख्यालय Pentagon ने ऐसे विकल्प तैयार किए हैं, जिनमें स्पेशल फोर्सेज द्वारा तेज और सीमित समय के हमले शामिल हैं। इसका उद्देश्य लंबे युद्ध से बचते हुए अहम ठिकानों को निशाना बनाना है। इस योजना का सबसे बड़ा टारगेट Kharg Island माना जा रहा है, जो ईरान का मुख्य तेल निर्यात केंद्र है।

 

यहां हमला या कब्जा ईरान की अर्थव्यवस्था को बड़ा झटका दे सकता है। इसके अलावा Strait of Hormuz के आसपास भी सैन्य कार्रवाई की योजना है, ताकि ईरान की समुद्री ताकत और जहाजों पर हमले की क्षमता को कमजोर किया जा सके। रिपोर्ट्स के अनुसार, अमेरिका जिन विकल्पों पर विचार कर रहा है, उनमें खार्ग द्वीप पर कब्जा, होर्मुज जलमार्ग पर नियंत्रण, परमाणु ठिकानों पर छापेमारी और समुद्र में ईरानी जहाजों को रोकना शामिल है। हालांकि विशेषज्ञों का मानना है कि जमीनी हमला आसान नहीं होगा।

 

ईरान की Islamic Revolutionary Guard Corps (IRGC) मजबूत स्थिति में है और ड्रोन, मिसाइल और समुद्री हमलों से जवाब दे सकती है। मिडिल ईस्ट में अमेरिका ने पहले ही हजारों सैनिक तैनात कर दिए हैं, जिनमें 82nd Airborne Division जैसे विशेष बल भी शामिल हैं। इसके साथ ही USS Tripoli जैसे युद्धपोत और F-35 फाइटर जेट्स भी क्षेत्र में मौजूद हैं। दूसरी ओर, Iran ने चेतावनी दी है कि अगर उसकी जमीन पर हमला हुआ, तो वह बिना किसी सीमा के जवाब देगा। ऐसे में यह संघर्ष पूरे मिडिल ईस्ट में बड़े युद्ध का रूप ले सकता है।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Tanuja

Related News