ट्रंप की नजर ईरान की Life Line पर ! खार्ग आइलैंड पर कब्जे की पूरी तैयारी, अमेरिकी सेना के प्लान से मिडिल ईस्ट में हड़कंप

punjabkesari.in Monday, Mar 16, 2026 - 10:58 AM (IST)

Washington: पश्चिम एशिया में बढ़ते सैन्य तनाव के बीच राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ( Donald Trump) की नजर ईरान की Life Line पर खार्ग आइलैंड पर है। ट्रंप प्रशासन  ईरान के रणनीतिक तेल केंद्र इस Kharg Island पर सैन्य कार्रवाई की तैयारी कर रहा है।  रिपोर्ट के अनुसार यदि Strait of Hormuz में तेल टैंकरों की आवाजाही बाधित रहती है तो अमेरिका इस महत्वपूर्ण द्वीप पर सैनिक उतारने (boots on the ground) का विकल्प अपना सकता है।

 

विश्लेषकों के अनुसार खार्ग आइलैंड ईरान के तेल निर्यात का सबसे बड़ा केंद्र है और यहां से देश के 90 प्रतिशत से अधिक कच्चे तेल का निर्यात होता है। यदि यह द्वीप प्रभावित होता है तो ईरान की ऊर्जा आपूर्ति और अर्थव्यवस्था पर बड़ा असर पड़ सकता है। रिपोर्ट में कहा गया है कि ट्रंप प्रशासन होर्मुज जलडमरूमध्य को फिर से पूरी तरह खोलने के लिए कई देशों का सैन्य गठबंधन बनाने की कोशिश कर रहा है। इस गठबंधन की घोषणा इस सप्ताह के अंत तक किए जाने की संभावना जताई जा रही है। हालांकि अभी तक किसी भी देश ने सार्वजनिक रूप से इस संभावित गठबंधन में शामिल होने की पुष्टि नहीं की है।

 

Persian Gulf क्षेत्र में बढ़ते तनाव के कारण वैश्विक ऊर्जा बाजार में भी अनिश्चितता बढ़ गई है। होर्मुज जलडमरूमध्य दुनिया के सबसे महत्वपूर्ण समुद्री मार्गों में से एक है, जहां से वैश्विक तेल आपूर्ति का बड़ा हिस्सा गुजरता है। विशेषज्ञों का मानना है कि यदि अमेरिका और उसके सहयोगी ईरान के खार्ग द्वीप पर सैन्य कार्रवाई करते हैं तो इससे पश्चिम एशिया में संघर्ष और अधिक तेज हो सकता है, जिसका असर वैश्विक ऊर्जा कीमतों और समुद्री व्यापार पर भी पड़ेगा।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Tanuja

Related News