लेबनान में फिर भड़की जंगः युद्धविराम के बाद हिज्बुल्ला का इजराइल पर बड़ा हमला (Video)

punjabkesari.in Wednesday, Apr 22, 2026 - 11:02 AM (IST)

International Desk: मध्य पूर्व में एक बार फिर तनाव बढ़ता नजर आ रहा है। ईरान समर्थित संगठन हिजबुल्ला (Hezbollah)  ने 10 दिन के युद्धविराम के बाद पहली बार इजराइल के खिलाफ हमला किया है। उसने इजराइली सेना पर रॉकेट और ड्रोन दागे। संगठन ने अपने बयान में कहा कि ये हमले इजराइल द्वारा किए गए “स्पष्ट और दस्तावेजी उल्लंघनों” के जवाब में किए गए हैं। लेबनानी चरमपंथी समूह ने मंगलवार को एक बयान में यह जानकारी दी।

 

Hezbollah CLAIMS responsibility for attack on Israeli positions — FIRST STATEMENT since START of 'CEASEFIRE'

'In defense of Lebanon & its people... in response to +200 ISRAELI VIOLATIONS' https://t.co/7iQiy3zoeD pic.twitter.com/CbAszAkzTy

— RT (@RT_com) April 21, 2026

समूह का कहना है कि यह हमले इजराइल द्वारा किए गए ''स्पष्ट और दस्तावेजी उल्लंघनों'' (युद्धविराम उल्लंघन) के जवाब में किए गए है। उसने कहा कि इजराइल ने ''दक्षिणी लेबनान में नागरिकों पर हमले किए और उनके घरों तथा गांवों को नष्ट कर'' दिया था। इजराइली अधिकारियों ने कहा है कि वह दक्षिणी लेबनान में एक 'बफर जोन' बनाए रखना चाहते हैं और इजराइली सेना ने एक क्षेत्र का नक्शा जारी किया है जिसे वह ''अग्रणी रक्षा रेखा'' कहती है। यह इलाका लेबनान में कई मील तक फैला हुआ है, जिसमें कई गांव शामिल हैं जिनके निवासियों को लौटने की अनुमति नहीं दी गई है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Tanuja

Related News