5 साल के बच्चे ने किया ऐेसा काम, माता-पिता ने बना दिया 15 पेज का सीवी

punjabkesari.in Thursday, Dec 20, 2018 - 01:08 PM (IST)

बीजिंगः 5 साल की उम्र में बच्चे ठीक से अपना काम करना भी नहीं सीख पाते ले एक बच्चा ऐसा भी है जिसने मात्र 5 साल की उम्र में 408 किताबे पढ़ दुनिया को चौंका दिया है। इन सब बातों का जिक्र खुद इस बच्चे के माता-पिता ने उसके सीवी में किया है। जी हां एक पांच साल के बच्चे का सीवी। सुनकर थोड़ा अजीब लग रहा होगा पर ये हकीकत है।

माता-पिता ने अपने बच्चे का सीवी बनाकर सोशल मीडिया में पोस्ट किया और अपने बच्चे के हुनर को पूरी दुनिया तक पहुंचाया है। ये सीवी कोई सामान्य सीवी नहीं है बल्कि 15 पन्नों का बनाया गया है। जिसमें बच्चे की अच्छाई, प्रतिभा, अच्छे व्यक्तित्व और ढेर सारे सकारात्मक गुणों के बारे में बताया गया है। इसके पीछे उनका उद्देश्य केवल उसका एक अच्छे स्कूल में दाखिला करवाना है। इस सीवी की चर्चा सोशल मीडिया पर काफी चल रही है।
 

बच्चे ने वर्ष 2018 में 408 किताबे पढ़ी थीं। माता-पिता ने सीवी में बच्चे द्वारा साल 2018 में पढ़ी गईं 408 किताबों के बाकर में भी बताया है। दरअसल चीन में प्राथमिक विद्यालय की शुरूआत 6-7 साल की उम्र से होती है। निजी स्कूलों में बहुत ज्यादा प्रतिस्पर्धा है। ऐसे में इतनी आबादी के बीच अपने बच्चों को बेहतर शिक्षा देने के लिए माता-पिता कुछ भी करने को तैयार रहते हैं। 

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Tanuja

Recommended News

Related News