मच्चछरों के कारण महिला के शरीर में पहुंचा ये जीव, मेडिकल टीम भी हुई हैरान

punjabkesari.in Sunday, Jun 24, 2018 - 04:04 PM (IST)

लंदनः न्यू इंग्लैंड जनरल मेडिसिन में एक बेहद हैरान करने वाला मेडिकल केस प्रकाशित हुआ। क्या आपने कभी सुना है किसी इंसान के शरीर के अंदर कोई छोटा सा जीव परजीवी की तरह विकसित होने लगे तो आपको एक बार विश्वास नहीं होगा। ऐसा हकीकत में रूस  की एक महिला के साथ हुआ है। 32 साल की महिला को इसका अहसास तब हुआ जब उनके होंठ के आसपास तक परजीवी पहुंच गया और वहां सूजन होने लगी।

न्यू इंग्लैंड जनरल मेडिसिन में यह मेडिकल केस प्रकाशित हुआ। यह परजीवी सबसे पहले बहुत छोटे से दाने के आकार का उन्होंने अपने आंख के नीचे नाक के पास पाया था। इसके बाद उनके आईब्रो के ऊपर थोड़ी सूजन जैसी दिखी। आंख के ऊपर थोड़ी सूजन दिखने के बाद परजीवी उनके होंठ के पास पहुंचा और सूजन अधिक बड़ने के बाद मेडिकल टीम की पकड़ में पूरा मामला आया। मेडिकल टीम ने महिला के शरीर के अंदर पनप रहे परजीवी की पुष्टि की।  32 साल की महिला का नाम नहीं प्रकाशित किया गया, लेकिन उन्होंने अपने केस से जुड़ी डिटेल साझा की।

महिला के अनुसार, 'कुछ दिन पहले ही वह मॉस्को से कुछ दूरी पर एक ग्रामीण इलाके में गई थीं। वहां मच्छरों ने उन्हें काफी परेशान किया था।' मेडिकल टीम का मानना है कि मच्छरों के काटने के क्रम में ही परजीवी ने महिला के शरीर में प्रवेश किया होगा। महिला का कहना है कि उन्हें ज्यादा परेशानी और दर्द जैसा तो नहीं हुआ, लेकिन कभी कभार स्किन में खुजली और जलन जरूर महसूस होती थी।  सेंटर्स फॉर डिजीज कंट्रोल ऐंड प्रिवेंशन के अनुसार, डिरोफलेरिया एक प्रकार का परजीवी होता है जो मच्छरों के जरिए दूसरे जानवरों के शरीर में प्रवेश करते हैं। सीडीसी के अनुसार, आम तौर पर कुत्तों और दूसरे जानवरों के शरीर में ही यह परजीवी प्रवेश करता है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Isha

Recommended News

Related News