अमेरिका में पाकिस्तानी विद्वान की गोली मारकर हत्या

punjabkesari.in Sunday, Mar 03, 2019 - 01:15 AM (IST)

वाशिंगटन: अमेरिका के वाशिंगटन स्थित सुगमता केंद्र के बाहर पाकिस्तान के दार्शनिक और विद्वान जावेद भुट्टो की हत्या कर दी गई। अमेरिकी समाचार पत्र वाशिंगटन पोस्ट के अनुसार, शुक्रवार को सुबह 11 बजे 64 वर्षीय भुट्टो की हत्या कर दी गई। भुट्टो की हत्या के आरोप में 45 वर्षीय हिलमन जॉर्डन को पुलिस हिरासत में लिया गया है। 

भुट्टो पर हमला लगाने वाला उन्हीं का पड़ोसी है और उसने भुट्टों के साथ विवाद के कारण इस घटना को अंजाम दिया। भुट्टों अमेरिका जाने से पहले पाकिस्तान के सिंध विश्वविद्यालय में दर्शनशास्त्र विभाग के प्रमुख के रूप में अपनी सेवाएं दे चुके हैं। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Pardeep

Recommended News

Related News