पाकिस्तान में फिर दहला खैबर पख्तूनख्वा! आत्मघाती कार हमले में 5 लोगों की मौत, कई घायल

punjabkesari.in Friday, Apr 03, 2026 - 11:18 AM (IST)

इंटरनेशनल डेस्क: पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में बृहस्पतिवार देर रात एक पुलिस थाने को निशाना बनाकर किए गए आत्मघाती कार हमले में तीन महिलाओं और एक बच्चे सहित पांच लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस के अनुसार, बन्नू जिले की दोमेल तहसील में एक कार सवार आत्मघाती हमलावर वाहन को लेकर थाने में जा घुसा जिससे जोरदार विस्फोट हुआ।

विस्फोट की तीव्रता और गूंज से स्थानीय निवासियों में दहशत फैल गई। धमाके के तुरंत बाद गोलीबारी भी हुई, जिससे इलाके में तनाव और बढ़ गया। विस्फोट के कारण आसपास के कई घरों को भी नुकसान पहुंचा। कम से कम चार पुलिसकर्मियों के घायल होने की सूचना है। अधिकारी स्थिति का आकलन कर रहे हैं और बचाव एवं राहत अभियान जारी है। पुलिस के मुताबिक, बचाव दल ने घटनास्थल से पांच शव बरामद किए हैं। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Mansa Devi

Related News