पाकिस्तान में जाफर एक्सप्रेस ट्रेन पर फिर सुसाइड अटैकः बोगी जल कर राख, 23 लोगों की मौत व 53 घायल (Videos)

punjabkesari.in Sunday, May 24, 2026 - 12:58 PM (IST)

International Desk: बलूच लिबरेशन आर्मी (BLA) के मजीद ब्रिगेड के आत्मघाती हमलावर ने रविवार सुबह Quetta में चमन फाटक के पास जाफर एक्सप्रेस ट्रेन को निशाना बनाकर बड़ा हमला किया। रिपोर्ट्स के मुताबिक, ट्रेन Pakistan Army के जवानों को लेकर जा रही थी। रेलवे ट्रैक के पास हुए इस जोरदार धमाके में कम-से-कम 23 लोगों की मौत हो गई, जबकि 53 लोग घायल बताए जा रहे हैं। कई घायलों की हालत गंभीर होने के कारण मृतकों की संख्या बढ़ सकती है।
 

धमाका इतना भीषण था कि जाफर एक्सप्रेस की एक पूरी बोगी आग की लपटों में घिरकर राख हो गई। आसपास के घरों की दीवारें टूट गईं और कई वाहन भी क्षतिग्रस्त हो गए। इलाके में चीख-पुकार और अफरा-तफरी मच गई।  घटना के तुरंत बाद पुलिस, सुरक्षा बल और बचाव दल मौके पर पहुंचे। घायलों को नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। सुरक्षा एजेंसियों ने पूरे इलाके की घेराबंदी कर तलाशी अभियान शुरू कर दिया है।
 

 

Baloch Liberation Army के प्रवक्ता जीयंद बलूच ने बयान जारी कर कहा कि संगठन की “मजीद ब्रिगेड” ने इस फिदायीन हमले को अंजाम दिया। संगठन का दावा है कि हमला पाकिस्तानी सेना को निशाना बनाकर किया गया। पुलिस के अनुसार हमला पहले से पूरी योजना बनाकर किया गया था। ट्रेन के गुजरते ही विस्फोट किया गया ताकि ज्यादा से ज्यादा नुकसान पहुंचाया जा सके। जांच एजेंसियां आत्मघाती हमलावर और इस्तेमाल किए गए विस्फोटक की जांच कर रही हैं। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Tanuja

Related News