चीन में अवैध खनन बना मौत का जाल, खदान ढहने से 5 मजदूरों की मौत
punjabkesari.in Sunday, May 31, 2026 - 06:28 PM (IST)
Bejing: चीन में अवैध खनन के दौरान खदान ढहने से रविवार को पांच लोगों की मौत हो गई और एक व्यक्ति घायल हो गया। चीन की सरकारी समाचार एजेंसी 'शिन्हुआ' ने यह जानकारी दी। 'शिन्हुआ' की खबर के अनुसार, यह घटना दक्षिण-पश्चिम चीन के युन्नान प्रांत के हुइजे काउंटी में सुबह लगभग 4:30 बजे हुई। समाचार एजेंसी ने यह नहीं बताया कि यह किस प्रकार की खदान थी।
खबर के मुताबिक, बचाव दल ने बाईवु गांव में फंसे सभी छह लोगों को बाहर निकालकर उन्हें अस्पताल भेजा, लेकिन उनमें से पांच ने दम तोड़ दिया। इसमें बताया गया है कि जीवित बचे व्यक्ति की हालत स्थिर है। अधिकारी खदान ढहने के कारणों की जांच कर रहे हैं।
