यौन शोषण मामले में दोषी पाकिस्तान विदेश सेवा का अधिकारी बर्खास्त

punjabkesari.in Thursday, May 07, 2020 - 05:42 PM (IST)

पेशावरः यूक्रेन में तैनात पाकिस्तानी विदेश सेवा के एक अधिकारी को यौन शोषण के मामले में बर्खास्त कर दिया गया है। इस अधिकारी को एक स्थानीय कर्मचारी का यौन शोषण करने का दोषी गया है।

 

विदेश मंत्रालय की ओर से पांच मई को जारी बर्खास्तगी के आदेश के अनुसार पाकिस्तानी विदेश सेवा में ग्रेड 18 का अधिकारी वकार अहमद कीव में प्रथम सचिव के पद पर तैनात था। अहमद को घोर कदाचार का दोषी पाया गया। आदेश के अनुसार, अहमद का आचरण एक अधिकारी और भद्र पुरुष के अनुरूप नहीं पाया गया और ऐसा आचरण सेवा के अनुशासन के भी प्रतिकूल था।

 

अहमद पर एक स्थानीय सफाई कर्मी का यौन शोषण करने, अधिकार का दुरुपयोग करने, प्रतिकूल वातावरण निर्मित करने और कीव में स्थानीय कर्मचारी को अवैध रूप से बर्खास्त करने का भी आरोप था। पाकिस्तान के विदेश कार्यालय ने उसे दोषी पाया और तत्काल प्रभाव से सेवा से बर्खास्त कर दिया। नियमानुसार, अधिकारी देश के सेवा न्यायाधिकरण में अपील दायर कर सकता है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Tanuja

Recommended News

Related News