भारतीय मछुआरों से पाक कर रहा ये सुलूक

punjabkesari.in Saturday, Oct 15, 2016 - 06:14 PM (IST)

इस्लामाबाद: दमन एलओसी के पास आतंकी लांच पैड पर सर्जिकल स्ट्राइक के बाद भारत-पाक के बीच तनाव पूर्ण माहौल है। इस क्रम में पाकिस्तान जेल अधिकारियों की ओर से वहां कैद भारतीय मछुआरों के रिश्तेदारों द्वारा भेजा गया पार्सल वापस लौटाया जा रहा है।

गुजरात से 438 मछुआरे, दीव से 51 मछुआरे पाकिस्तान की जेल में बंद है। इन्हें पिछले 9 माह की अवधि में अंतर्राष्ट्रीय सामुद्रिक सीमा के पास पाकिस्तान समुद्री सुरक्षा एजेंसी ने पकड़ा था। इनमें से अधिकांश को कराची जेल में रखा गया है।

दीव मतस्य विभाग के अधिकारी, शुकर अंजनी ने कहा, 'कराची जेल में बंद मछुआरों के लिए उनके रिश्तेदार चिट्ठियों, खाने के सामान, टूथपेस्ट, कपड़े, दवाईयां, पान मसाले के साथ पार्सल भेजते हैं। पहले जेल के अधिकारी इन पार्सलों को स्वीकार कर लेते थे लेकिन जब से दोनों देशों के बीच संबंध खराब हुए हैं, इन पार्सलों को लौटाया जा रहा है।' उन्होंने आगे बताया कि यह केवल दीव के साथ नहीं बल्कि अन्य राज्य के कैदियों के साथ भी यही हो रहा है।

दीव के कलैक्टर परिमल जानी ने कहा,' जो पार्सल लौटाए जा रहे हैं उनपर कराची जेल के स्टांप लगे हैं, यानि पार्सल वहां तक जाता है पर कैदियों को नहीं दिया जा रहा। जबकि पहले ऐसा नहीं होता था।'


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News