32 वर्षीय ऑक्सफोर्ड में पढ़ने वाली छात्रा ने खूद से की शादी, जानिए वजह(video)

punjabkesari.in Thursday, Oct 11, 2018 - 03:11 PM (IST)

लंदनः लड़कियों को शुरू से ही सभी की बातें सुननी होता है। छोटे होते मां बाप की शादी होते पति और ससुराल वालों की। आज हम आपको एक एेसी लड़की के बारे में बताने जा रहे है जिसने खुद से ही शादी कर ली। खुद से शादी करने का कारण बहुत अजीब था। 

32 वर्षीय ऑक्सफोर्ड में पढ़ने वाली छात्रा ने सामाजिक दबाव परेशान होकर किया ये कदम उठाया। दरअसल ये लड़की ऑक्सफोर्ड में पढ़ना चाहती थी लेकिन सामाजिक दबाव उस पर हावी होने लगा तो उसने इस दबाव को हटाने के लिए चौंकाने वाला फैसला लिया। अपनी पढ़ाई के लिए 32 वर्षीय इस महिला ने न केवल खुद से शादी करके सभी विवादों को खत्म कर दिया। 
PunjabKesariडेली मेल में छपी रिपोर्ट के मुताबिक खुद से शादी करने वाली महिला की पहचान 32 वर्षीय लुलु जेमिमा के तौर पर हुई है। जेमिमा प्रतिष्ठित ऑक्सफोर्ड विश्वविद्यालय में रचनात्मक लेखन में पढ़ाई कर रही हैं। उन्होंने व्यक्तिगत स्वतंत्रता पर बनाए जा रहे दबाव का जबरदस्त जवाब देते हुए खुद से शादी का फैसला लिया। जेमिमा ने खुद ही शादी पार्टी का आयोजन किया। इसमें उन्होंने दोस्तों और रिश्तेदारों को आमंत्रित किया। शादी कार्यक्रम के दौरान में लुलु जेमिमा दुल्हन की बेहद सुंदर ड्रेस में नजर आ रही थी। हालांकि उनके साथ कोई दुल्हा नहीं था। शुरू में वहां आए लोगों को थोड़ा आश्चर्य जरूर हुआ हालांकि कुछ देर बाद ही जेमिमा ने ऐसा खुलासा किया कि उनके होश उड़ गए। 
PunjabKesari
जेमिमा ने आगे कहा कि इस शादी के फैसले से उसके माता-पिता खुश नहीं थे। युगांडा में मेरे माता-पिता इस शादी में शामिल होने के लिए नहीं आए। उन्होंने मुझसे पूछा कि आखिर मैं युगांडा वापस आकर शादी कब कर रही हूं, हालांकि मैंने बता दिया कि मेरा फैसला दूसरा है। मैंने परिवार को अपनी शादी की तस्वीरें भी भेजी हैं। जेमिमा ने अपनी पढ़ाई के लिए गोफंडमी नाम से एक सोशल मीडिया पेज भी बनाया है। जिसके जरिए उन्हें अपनी पढ़ाई का खर्च मिल सके। उन्होंने इस पेज पर अपनी कहानी और तस्वीरें भी शेयर की हैं।
PunjabKesari
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Isha

Recommended News

Related News