ऑस्ट्रेलिया: बारिश कारण सिडनी में 32000 लोग घर छोड़ने को मजबूर

punjabkesari.in Monday, Jul 04, 2022 - 10:38 AM (IST)

 सिडनीः ऑस्ट्रेलिया में  सिडनी और उसके आसपास रहने वाले 30,000 से अधिक लोगों को सोमवार को अपने घरों को खाली करने या अपने घरों को छोड़ने के लिए तैयार रहने को कहा गया है क्योंकि मूसलाधार बारिश के कारण ऑस्ट्रेलिया के सबसे बड़े शहर में भीषण बाढ़ आने की आशंका है। शुक्रवार से जारी मूसलाधार बारिश के कारण बांध भर चुके हैं और नदियों के तटबंध टूट जाने के कारण शहर के 50 लाख लोगों को डेढ़ साल में चौथी बार बाढ़ की आपात स्थिति का सामना करना पड़ रहा है।

 

आपातकालीन प्रबंधन मंत्री मुरे वॉट ने ऑस्ट्रेलियन ब्रॉडकास्टिंग कॉर्प (एबीसी) से कहा, ‘‘हमारे पास नवीनतम जानकारी यह है कि इस बार बाढ़ की विभीषिका इन क्षेत्रों में 18 महीने पहले आई बाढ़ की तुलना में भयंकर होने की आशंका है।'' न्यू साउथ वेल्स राज्य के प्रधानमंत्री डोमिनिक पेरोटेट ने कहा कि निकासी के आदेश और चेतावनियां जारी की गई हैं, इससे 32,000 लोग प्रभावित हुए हैं।

 

उन्होंने कहा कि आपातकालीन सेवाओं ने हाल के दिनों में 116 बाढ़ बचाव कार्य किए हैं, जिनमें से 83 रविवार रात नौ बजे के बाद किए गए थे। सोमवार सुबह तक मदद के लिए सैकड़ों और अनुरोध मिले। ऑस्ट्रेलिया के मौसम विज्ञान ब्यूरो के प्रबंधक जेन गोल्डिंग ने बताया कि सिडनी के उत्तर में न्यूकैसल और सिडनी के दक्षिण में वोलोंगोंग के बीच के कुछ क्षेत्रों में पिछले 24 घंटों में एक मीटर (39 इंच) से अधिक बारिश हुई है। कुछ इलाकें में 1.5 मीटर (59 इंच) से अधिक वर्षा हुई है।  


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Tanuja

Recommended News

Related News