दुनिया भर में  2026 का  स्वागतः न्यूयॉर्क से सिडनी तक मनाए गए जश्न,  युद्ध और त्रासदियों की छाया भी दिखी

punjabkesari.in Thursday, Jan 01, 2026 - 03:43 PM (IST)

International Desk: सिडनी से पेरिस और न्यूयॉर्क तक, दुनिया भर के शहरों ने 2026 का स्वागत गगनभेदी आतिशबाज़ी, रंग-बिरंगे लाइट शो और भारी सुरक्षा व्यवस्था के साथ किया। हालांकि कई स्थानों पर हालिया हमलों, युद्धों और प्राकृतिक आपदाओं की वजह से समारोह सीमित और संवेदनशील रखे गए। जापान में आधी रात को मंदिरों की घंटियां बजीं और लोग साल का पहला सूर्योदय देखने पहाड़ों पर चढ़े। दुबई में समरसॉल्ट करते जेट-स्की के साथ लाइट शो ने आसमान जगमगाया। पेरिस में आर्क डी ट्रायम्फ पर 2026 की उलटी गिनती दिखाई गई, जबकि मॉस्को में लोगों ने बर्फ के बीच जश्न मनाया।

 

¡Bienvenido 2026 en el otro lado del mundo! 🌍
Happy New Year 2026 Tokyo, Japan, Singapur, Sidney Australia y China 🎉✨🪅 pic.twitter.com/76oXvZRBgO

— Ruddy Magno🇻🇪🇺🇸 (@Antirrojo) December 31, 2025

न्यूयॉर्क का बॉल ड्रॉप
न्यूयॉर्क के टाइम्स स्क्वायर में कड़ाके की ठंड के बावजूद हजारों लोग मशहूर न्यू ईयर ईव बॉल ड्रॉप देखने जुटे। 5,000 से ज्यादा क्रिस्टल से सजी 12,350 पाउंड वज़नी गेंद के नीचे आते ही लोगों ने खुशी से गले मिलकर नए साल का स्वागत किया। समारोह में जॉन लेनन का गीत “इमैजिन” भी प्रस्तुत किया गया।
न्यूयॉर्क पुलिस ने आतंकवाद-रोधी अतिरिक्त इंतज़ाम किए, हालांकि किसी विशेष खतरे की पुष्टि नहीं की गई। बॉल ड्रॉप के बाद गेंद को लाल, सफेद और नीले रंग में दोबारा रोशन किया गया, जो अमेरिका की आगामी 250वीं वर्षगांठ का प्रतीक था।इसी दौरान पास के एक पुराने सबवे स्टेशन में जोहरान ममदानी ने निजी समारोह में मेयर पद की शपथ ली।

PunjabKesari

सख्त सुरक्षा, युद्ध और आपदाओं की छाया
सिडनी में आतिशबाज़ी देखने जुटी भीड़ पर भारी पुलिस निगरानी रही। कई पुलिसकर्मी पहली बार खुलेआम रैपिड-फायर राइफलें लिए तैनात दिखे। दिसंबर में हनुक्का समारोह पर हुए हमले के पीड़ितों की याद में आधी रात से पहले एक मिनट का मौन रखा गया। इंडोनेशिया ने सुमात्रा में आई बाढ़ और भूस्खलन में मारे गए लोगों के प्रति सम्मान दिखाते हुए उत्सव सीमित रखा। बाली में आतिशबाज़ी की जगह पारंपरिक नृत्य हुए।हांगकांग में हालिया भीषण आग की घटना के बाद विक्टोरिया हार्बर पर आतिशबाज़ी नहीं हुई, बल्कि इमारतों पर लाइट शो दिखाया गया।गाजा में लोगों ने नए साल में युद्ध समाप्त होने की उम्मीद जताई।

 

#WATCH | Dubai, UAE | Mesmerising fireworks, and a light and sound show illuminate the Burj Khalifa as the world rings in #NewYear2026

Source: Emaar pic.twitter.com/Ll8R7atWtu

— ANI (@ANI) December 31, 2025

बुर्ज खलीफा पर अभूतपूर्व लाइट, लेज़र और आतिशबाज़ी शो
दुबई ने 2026 के स्वागत को ऐतिहासिक बना दिया। दुनिया की सबसे ऊँची इमारत बुर्ज खलीफा पर नए साल के आगमन पर अभूतपूर्व लाइट, लेज़र और आतिशबाज़ी शो का आयोजन किया गया, जिसने पूरी दुनिया का ध्यान अपनी ओर खींच लिया। आधी रात के बाद जैसे ही घड़ी ने नया साल दर्शाया, दुबई का आसमान रंग-बिरंगी रोशनियों से जगमगा उठा। अत्याधुनिक लेज़र तकनीक और सिंक्रोनाइज़्ड फायरवर्क्स के बीच आसमान में ‘फीनिक्स’ आकृति उभरी, जिसे नए आरंभ, पुनर्जन्म और उम्मीद के प्रतीक के रूप में देखा गया।इसके अलावा शारजाह के वॉटरफ्रंट, रस अल खैमाह के रिकॉर्ड बनाने वाले फायरवर्क्स लॉन्च पैड, अजमान, उम्म अल कुवैन और फुजैराह समेत सभी अमीरात में आसमान रोशनी से जगमगा उठा, जिसने पूरे देश को एक साझा उत्सव में बांध दिया।

 

यूरोप में नववर्ष 
यूरोप के कई देशों में नववर्ष का स्वागत पारंपरिक उत्साह, सांस्कृतिक मूल्यों और मानवीय संवेदनाओं के साथ किया गया। इटली की राजधानी रोम, ब्रिटेन के लंदन और फ्रांस के पेरिस जैसे प्रमुख शहरों में ऐतिहासिक स्थलों के आसपास भव्य आतिशबाज़ी हुई, जिसने नए साल के आगमन को यादगार बना दिया। स्कॉटलैंड में प्रसिद्ध नववर्ष उत्सव ‘हॉगमने’ के अवसर पर आयोजकों और सामाजिक संस्थाओं ने लोगों से आपसी सौहार्द, दया और सामाजिक जिम्मेदारी अपनाने की अपील की। इस मौके पर संदेश दिया गया कि नया साल केवल जश्न का नहीं, बल्कि मानवीय मूल्यों को मजबूत करने का भी अवसर है। वहीं ग्रीस और साइप्रस में नववर्ष समारोह के दौरान एक अलग पहल देखने को मिली। यहाँ बच्चों, बुजुर्गों और पालतू जानवरों को ध्यान में रखते हुए कम शोर वाली आतिशबाज़ी का उपयोग किया गया, ताकि जश्न के साथ-साथ संवेदनशीलता और सुरक्षा का संतुलन बना रहे।

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Tanuja

Related News