School Attack: इस देश के कैथोलिक स्कूल से 300 से अधिक छात्रों और 12 शिक्षकों का रहस्यमय अपहरण

punjabkesari.in Sunday, Nov 23, 2025 - 09:31 AM (IST)

इंटरनेशनल डेस्क। पश्चिमी अफ्रीका के देश नाइजीरिया में एक चौंकाने वाली और बेहद गंभीर घटना सामने आई है। बंदूकधारियों के एक समूह ने एक कैथोलिक स्कूल पर हमला करके 300 से अधिक छात्रों का अपहरण कर लिया। नाइजीरिया के इतिहास में इसे सबसे बड़े सामूहिक अपहरण के मामलों में से एक बताया जा रहा है।

PunjabKesari

अपहरण की पूरी घटना

यह सनसनीखेज वारदात नाइजर राज्य के पापिरी इलाके में स्थित सेंट मैरी स्कूल में हुई। शुक्रवार को हथियारबंद हमलावरों ने स्कूल परिसर पर धावा बोल दिया। शुरुआत में 227 बच्चों के लापता होने की आशंका थी लेकिन क्रिश्चियन एसोसिएशन ऑफ नाइजीरिया (CAN) द्वारा सत्यापन के बाद पता चला कि कुल 315 लोग अपहृत हुए हैं। इनमें 303 छात्र शामिल हैं। 12 शिक्षक भी अगवा किए गए हैं। अपहृत छात्रों में लड़के और लड़कियां दोनों शामिल हैं जिनकी उम्र महज 10 से 18 साल के बीच है।

 

यह भी पढ़ें: Delhi Air Pollution: दिल्ली की दमघोंटू हवा! जहरीली हवा ने बढ़ाया AQI 447, सांस लेना हुआ मुश्किल

 

भागने की कोशिश और पकड़

क्रिश्चियन एसोसिएशन (CAN) के अध्यक्ष ने इस घटना की पुष्टि की और बताया कि अपहरण के दौरान कई छात्रों ने हमलावरों की गिरफ्त से भागने की कोशिश की। इस प्रयास में 80 से अधिक छात्रों को हथियारबंद बदमाशों ने बलपूर्वक पकड़ लिया।

PunjabKesari

 

यह घटना नाइजीरिया में स्कूल से छात्रों के अपहरण की बढ़ती समस्या को उजागर करती है जिससे पूरे देश में डर और असुरक्षा का माहौल है। सरकार और सुरक्षा बलों पर इन बच्चों की सुरक्षित रिहाई सुनिश्चित करने का भारी दबाव है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Rohini Oberoi

Related News