OMG! 550 बच्चों का ‘बाप’ बन गया शख्स, सैकड़ों महिलाओं को दिया धोखा!...केस दर्ज
punjabkesari.in Friday, Mar 31, 2023 - 11:28 AM (IST)

इंटरनेशनल डेस्क: इनफर्टिलिटी आज कई देशों में एक बड़ी समस्या मानी जाती है लेकिन जब आप यह सुनेंगे कि एक आदमी 550 से ज्यादा बच्चों का बाप बन चुका है तो जाहिर है कि आप शॉक हो जाएंगे। ऊपर से अगर बच्चे पैदा करने के लिए मुकद्दमा हो जाए तो वह और भी आश्चर्यजनक हो जाएगा। ऐसा ही एक मामला सामने आया है यूरोपीय देश नीदरलैंड्स से। वहां एक शख्स ने स्पर्म डोनेशन की मदद से अब तक 550 औलादें दुनियाभर में पैदा कर दी हैं।
41 वर्षीय जोनाथन जैकब मीजर नीदरलैंड्स के रहने वाले हैं। उन्होंने अब तक स्पर्म डोनेशन के माध्यम से पूरी दुनिया में 550 से ज्यादा बच्चों के जन्म में अहम भूमिका निभाई है। इसको लेकर कई बच्चों की माताओं ने जोनाथन पर केस कर दिया है। उनकी दलील यह है कि जब बच्चों को पता चलेगा कि पूरी दुनिया में उनके इतने सौतेले भाई-बहन मौजूद हैं तो उनके मन पर इसका विपरीत असर पड़ेगा। साथ ही उनका कहना है कि बच्चों के आपस में शादी करने के भी चांसेस हैं। इस केस को लेकर डच सोसायटी ऑफ ऑब्स्टेक्ट्रिक्स एंड गाइनाकोलाजी के दखल के बाद कोर्ट में जोनाथन को समन भी किया गया था।
साल 2017 तक जोनाथन ने 10 अलग-अलग क्लीनिक्स में स्पर्म डोनेट कर 102 बच्चे कर लिए थे। हालांकि आज की तारीख में यह आंकड़ा 550 से ऊपर है। नीदरलैंड्स सरकार ने अब उसे स्पर्म डोनेट करने से पूरी तरह से बैन कर दिया है। साथ ही केस पर भी सुनवाई चालू है। सरकार इस कानून में बदलाव करने पर भी विचार कर रही है। नए कानून जिस पर विचार किया जा रहा है उसके मुताबिक एक शख्स 12 महिलाओं से ज्यादा स्पर्म डोनेट नहीं कर सकेगा। अब दिलचस्प रहेगा यह देखना कि इस अजीबोगरीब केस में कोर्ट क्या फैसला सुनाती है।
सबसे ज्यादा पढ़े गए
Related News
Recommended News
Recommended News

अमेरिकी सांसद खन्ना ने प्रधानमंत्री मोदी के संयुक्त सत्र को संबोधित करने की उम्मीद जताई

Gorakhpur Accident: अनियंत्रित होकर खंभे से टकराई पिकअप वैन, 3 की मौके पर दर्दनाक मौत

Skanda Sashti: संतान प्राप्ति के लिए आज करें स्कंद षष्ठी की पूजा

आप नेता सत्येंद्र जैन की बिगड़ी हालत, ऑक्सीजन सपोर्ट पर रखे गए, DDU से LNJP अस्पताल में किया शिफ्ट