अब नॉर्थ कोरिया ने जापान को दी न्यूक्लियर अटैक की धमकी

punjabkesari.in Tuesday, Oct 03, 2017 - 08:44 PM (IST)

प्योंगयांग: यूएन अधिवेशन में जापान ने नॉर्थ कोरिया की खिलाफत की थी। इससे खफा होकर कोरिया ने मंगलवार को परमाणु हथियारों से जापान को नष्ट करने की धमकी दी है। बता दें, अधिवेशन में जापाने ने अंतार्राष्ट्रीय समुदाय से नॉर्थ कोरिया से संबंध विच्छेद करने की बात कही थी। इसके चलते यह धमकी दी है।

कोरियन सेंट्रल न्यूज एजेंसी (केसीएनए) की तरफ से जारी आलेख में जापान के प्रधानमंत्री शिंजो आबे के पिछले महीने संयुक्त राष्ट्र महासभा में संबोधन पर प्रतिक्रिया में यह बात कही है। आबे ने अपने संबोधन में उत्तर कोरिया को उसके परमाणु कार्यक्रमों को छोड़ने के लिए ‘वार्ता नहीं दबाव’ का रास्ता अपनाने की सलाह दी थी।

इसके अलावा आलेख में यह भी कहा गया है कि आबे रक्षा बजट बढ़ाकर और समय पूर्व चुनाव कराने का ऐलान करने से अपने ‘कुटिल राजनीतिक उद्देश्यों’ को जता चुका है। एफे न्यूज की रिपोर्ट के अनुसार किम जोंग की सरकार ने आबे पर अपने राजनीतिक उद्देश्यों की पूर्ति के लिए कोरियाई प्रायद्वीप में संकट के विचार के इस्तेमाल का आरोप लगाया है। 

नॉर्थ कोरिया का यह भी कहना है कि इसकी आड़ में जापाना अपना सैन्यीकरण करने, भ्रष्टाचार और अनियमितताओं के कारण संकट का सामना कर रहे जापानी शासकों को बचाने की कोशिश कर रहा है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News