UAE ने एयरस्पेस पूरी तरह खोला, यात्रियों के लिए फिर सामान्य हुई उड़ानें
punjabkesari.in Saturday, May 02, 2026 - 07:57 PM (IST)
International Desk: संयुक्त अरब अमीरात (United Arab Emirates) ने अपने हवाई क्षेत्र में सामान्य उड़ान संचालन पूरी तरह बहाल कर दिया है। सामान्य नागरिक उड्डयन प्राधिकरण General Civil Aviation Authority ने घोषणा की है कि United Arab Emirates के हवाई क्षेत्र में अब सामान्य उड़ान संचालन पूरी तरह बहाल कर दिया गया है। यह फैसला सुरक्षा और संचालन की स्थिति की विस्तृत समीक्षा के बाद लिया गया। अधिकारियों ने बताया कि हालात को ध्यान में रखते हुए पहले कुछ एहतियाती कदम उठाए गए थे, जिन्हें अब हटा लिया गया है।
🇦🇪🇮🇷 UAE has officially resumed full air traffic operations across its entire airspace as of today.
— Mario Nawfal (@MarioNawfal) May 2, 2026
Emirates is back to around 80% of its pre-war capacity, with Etihad close behind at roughly 75%, and both are climbing fast.
This is the first full normalization since Iran's… pic.twitter.com/4pwzRn0bO6
एविएशन अथॉरिटी ने कहा कि एयरस्पेस की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए लगातार रियल-टाइम मॉनिटरिंग जारी रहेगी। इसके लिए तकनीकी और ऑपरेशनल टीमें पूरी तरह तैयार हैं, ताकि किसी भी नई स्थिति से तुरंत निपटा जा सके। अधिकारियों ने इस दौरान यात्रियों और एयरलाइंस के सहयोग के लिए आभार जताया। साथ ही लोगों को सलाह दी गई है कि वे किसी भी जानकारी के लिए केवल आधिकारिक स्रोतों पर ही भरोसा करें।
