Iran Missile हमलों के बीच कुवैत ने बंद किया अपना हवाई क्षेत्र, हवा में चक्कर काटते रहे विमान, उड़ानें डायवर्ट

punjabkesari.in Thursday, Jun 11, 2026 - 09:45 AM (IST)

Kuwait Closes Airspace : खाड़ी क्षेत्र में जारी भीषण युद्ध के बीच कुवैत सरकार ने एक बेहद बड़ा और कड़ा सुरक्षा कदम उठाया है। ईरान की ओर से लगातार हो रहे मिसाइल और ड्रोन हमलों को देखते हुए कुवैत ने आज सुबह 4:50 बजे से अपने पूरे हवाई क्षेत्र (Airspace) को अस्थायी रूप से बंद करने की घोषणा की है। 

कुवैत के नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (DGCA) ने इस फैसले की पुष्टि करते हुए बताया कि यात्री सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए कुवैत आने वाली सभी उड़ानों का मार्ग बदल दिया गया है और उन्हें दूसरे सुरक्षित हवाई अड्डों (Alternative Airports) की ओर भेजा जा रहा है। यह घोषणा कुवैत के नागरिक उड्डयन महानिदेशालय ने की। उसने बताया कि उड़ानों का मार्ग परिवर्तित कर उन्हें अन्य हवाई अड्डों की ओर भेजा जा रहा है हालांकि इस बारे में अधिक जानकारी नहीं दी गई। 

 

यह घोषणा ऐसे समय की गई जब सेना ने बताया कि उसकी वायु रक्षा प्रणालियां सक्रिय होकर जवाबी गोलीबारी कर रही हैं। घोषणा से पहले कुछ समय तक कई विमान कुवैत के हवाई क्षेत्र के बाहर चक्कर लगाते रहे। कुवैत ने कहा, यह कदम कुवैत पर ईरान के निंदनीय हमलों और उनसे क्षेत्र में नागरिक विमानन यातायात को उत्पन्न होने वाले संभावित खतरों को देखते हुए उठाया गया है।

यह भी पढ़ें: Middle East War: ईरान पर अमेरिका ने किए भीषण हवाई हमले, कई इलाकों में सुनाई दी धमाकों की आवाज

हाल के दिनों में कुवैत अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा भी ईरान के हमले की चपेट में आया था जिसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई थी और कई लोग घायल हो गए थे। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Rohini Oberoi

Related News