ब्रिटिश सेना में सिख सैन्य कर्मियों को दिया गया नितनेम गुटका, 100 साल में पहली बार उठाया ऐसा कदम

punjabkesari.in Friday, Nov 11, 2022 - 09:23 AM (IST)

इंटरनेशनल डेस्क: एक सदी में पहली बार ब्रिटिश सेना में सिख सैन्य कर्मियों को दैनिक प्रार्थना पुस्तकें जारी की गई हैं। लंदन में एक समारोह में यू.के. डिफैंस सिख नैटवर्क द्वारा नितनेम गुटका दिया गया। सैन्य जीवन की कठोरता का सामना करने के लिए नितनेम गुटका को टिकाऊ और जलरोधी सामग्री से मुद्रित किया गया है। ब्रिटिश सेना के गुटका पर छलावरण (कैमोफ्लाज) कवर है, जबकि रॉयल नेवी और RAF के लिए गुटका नेवी ब्लू कवर में है।

Sikh prayer books return to military after 100 years - BBC News

3 भाषाओं में नितनेम गुटका विल्टशायर में छापा गया जहां से उन्हें विशेष वाहन में सिंहासन पर सुशोभित करके लंदन के केंद्रीय गुरुद्वारा के पुस्तकालय लाया गया। वहां उन्हें आधिकारिक रूप से 28 अक्तूबर को सैन्य कर्मियों को सौंपा गया। मेजर दलजिंदर सिंह विरदी ब्रिटिश सेना में हैं और वह बदलाव के लिए 2 वर्षों से अभियान चला रहे थे।

 

मेजर विरदी ने कहा कि वह दिन में तीन बार अपने नितनेम गुटका का इस्तेमाल करते हैं। उन्होंने बताया कि ब्रिटिश सेना सैन्य कर्मियों को कई वर्षों से ईसाई धर्म ग्रंथ उपलब्ध करा रही है तो मुझे भी सिखों के लिए सिख धर्मग्रंथ उपलब्ध कराने का द्वार खोलने का अवसर दिखाई पड़ा। सिख सैनिकों को 1840 के दशक से ब्रिटिश सेना में भर्ती किया गया था।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Seema Sharma

Recommended News

Related News