नाइजीरियाः पुलिस ने गिरफ्तार महिलाओं से किया रेप,प्राईवेट पार्ट्स में डाले डंडे

punjabkesari.in Monday, May 06, 2019 - 10:41 AM (IST)

इंटरनेशनल डेस्कः अफ्रीकी देश नाइजीरिया में पुलिस का घिनौना रूप सामने आया है। पुलिस पर कार्रवाई की आड़ में कई महिलाओं के साथ रेप और यौन हिंसा का आरोप लगा है। आरोप है कि पुलिस ने प्रॉस्टीट्यूट्स के खिलाफ कार्रवाई करते हुए बीते महीने कई नाइटक्लब, बार, होटल में छापे मारे थे और पकड़ी गई महिलाओं के साथ  रेप किया। 25 साल की ब्यूटीशियन ने कहा कि पुलिस वाले उन्हें बिल्डिंग के पिछले हिस्से में ले गए और उनके साथ गैंग रेप किया।

महिला के मुताबिक, तीन पुलिसवालों ने उन्हें पकड़ रखा था, जबकि चौथे ने रेप किया। ब्यूटीशियन ने कहा कि वह रात के करीब 10 बजे वह घर जा रही थीं कि तो पहले पुलिस ने उनसे पैसे मांगे, नहीं देने पर जबरन गिरफ्तार कर लिया। पुलिस का कहना है कि कानूनी तौर से प्रॉस्टीट्यूशन गैरकानूनी है और खतरनाक अपराधियों के लिए लाइफलाइन भी बन चुका है। खासकर आबूजा नाम के शहर में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। हालांकि, पुलिस कार्रवाई का सामना करने वाली कई महिलाओं ने वेश्यावृति के आरोपों से इंकार किया है।

सोशल मीडिया पर पुलिस कार्रवाई और यौन हमले के आरोप को लेकर काफी विरोध हो रहा है। वकील और एक्टिविस्ट मार्टिन ओबोनो ने कहा कि महिलाओं ने उन्हें बताया कि उनके साथ काफी बुरा सलूक किया गया। पुलिसवालों ने लाठी और अन्य चीजों से महिलाओं के प्राइवेट पार्ट्स में डेंडे भी डाले। एक्टिविस्ट के मुताबिक कई लड़कियों को घूस देने के बाद जबकि कई महिलाओं को सेक्स करने के बाद पुलिस ने छोड़ दिया।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Tanuja

Recommended News

Related News