इस देश में सबसे बड़ा कानून लागू; रेपिस्टों को बनाया जाएगा नामर्द, मिलेगी मौत

punjabkesari.in Saturday, Nov 07, 2020 - 05:11 PM (IST)

 

इंटरनेशनल डेस्कः अफ्रीका की सबसे घनी आबादी वाले देश नाइजीरिया में बलात्कार के अपराध को रोकने के लिए कदूना राज्य में सबसे कठोर कानून बनाया गया है। नाइजीरिया के एक प्रदेश में रेपिस्टों के खिलाफ बड़ा कानून पास किया गया है। यहां कदूना प्रदेश के गवर्नर ने एक कानून पर दस्तखत किए हैं, जिसके अंतर्गत रेप के दोषी करार शख्स को सर्जरी कर नामर्द बना दिया जाएगा और 14 साल से कम उम्र की युवती के साथ बलात्कार करने वाले को मृत्युदंड दिया जाएगा।

 

गर्वनर नासिर अहमद अल रूफाई ने कहा कि दोषियों के विरूद्ध कठोर कार्रवाई से बच्चों को जघन्य अपराध से बचाने में मदद मिलेगी। कोरोनावायरस महामारी के दौरान नाइजीरिया में बलात्कार के मामलों में बढ़ोतरी हुई है। महिला संगठनों ने बलात्कारियों के विरूद्ध मृत्युदंड समेत कठोर कार्रवाई का अनुरोध किया था। अफ्रीका की सबसे घनी आबादी वाले देश नाइजीरिया में बलात्कार के अपराध को रोकने के लिए कदूना राज्य में सबसे कठोर कानून बनाया गया है।

 

राज्य में हाल में संशोधित दंड संहिता में कहा गया है कि 14 साल से अधिक उम्र की लड़कियों, महिलाओं से बलात्कार करने वालों को आजीवन कारावास की सजा दी जाएगी। आपको बता दें कि इस पहले के कानून में वयस्कों से बलात्कार करने पर 21 साल जेल की सजा और बच्चियों से बलात्कार के लिए आजीवन कारावास की सजा का प्रावधान था।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Tanuja

Recommended News

Related News