नेपाल में बाढ़ और भूस्खलन, 36 की मौत

punjabkesari.in Sunday, Aug 13, 2017 - 12:54 PM (IST)

काठमांडो: नेपाल के कई जिलों में लगातार बारिश से आई बाढ़ और भूस्खलन के कारण कम से कम 36 लोगों की मौत हो गई है और 12 लोग लापता बताए जा रहे हैं।
PunjabKesariगृह मंत्रालय के अनुसार दक्षिणी नेपाल के सुन्सारी जिले में 7 लोग मारे गए हैं।  सिंधुली जिले में 4, झापा में 4, बांके, मोरांग एवं पंच्छतर जिलों में तीन-तीन लोगों की मौत हो गई तथा अन्य लोगों की मौत विभिन्न जिलों में हुई है।
PunjabKesariद हिमालयन टाइम्स ने मंत्रालय के प्रवक्ता संयुक्त सचिव दीपक काफ्ले को यह कहते हुए उद्धृत किया, ‘‘मोरांग जिले के सुंदर हरैंचा में बाढ़ से कम से कम तीन बुजुर्ग लापता हो गए।’’ उन्होंने कहा,‘‘सुन्सारी में उफनती धाराओं से छह शव बाहर निकाले गए जबकि सैकड़ों परिवार विस्थापित हो गए।’’ झापा, मोरांग सुन्सारी, सप्तारी, सिराहा, सरलाही, रौताहत, बांके, बरदिया और डांग बाढ़ से सर्वाधिक प्रभावित हुए हैं। मोरांग में सैकड़ों घर पानी में डूब गए। बिराटनगर हवाई अड्डे पर बाढ़ का पानी घुसने के कारण उसे बंद कर दिया गया। मंत्रालय के अनुसार सरकार ने नेपाल पुलिस, नेपाली सेना और सशस्त्र पुलिस बल (एपीएफ) को बचाव अभियान और राहत कार्य में लगाया है।  
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News