पहली बार सैन्य अभ्यास करेंगे नेपाल और चीन

punjabkesari.in Friday, Apr 14, 2017 - 04:45 PM (IST)

काठमांडो: नेपाल और चीन रविवार(16 अप्रैल)से साझा सैन्य अभ्यास करेंगे जिसका केंद्रबिंदु आतंकवाद से मुकाबले और आपदा मोचन पर होगा।


दोनों देश पहली बार साझा सैन्य अभ्यास करने जा रहे हैं। नेपाली सेना ने आज कहा कि 10 दिन का सैन्य अभ्यास 25 अप्रैल तक चलेगा और दोनों देशों ने आतंकवाद के खिलाफ अपनी तैयारियों के तहत इसका आयोजन किया है। ‘सागरमाथा फ्रेंडशिप-2017’ नामक इस अभ्यास का जोर आपदा मोचन जैसे साझा हितों पर भी होगा। सागरमाथा माउंट एवरेस्ट का नेपाली नाम है। माउंट एवरेस्ट दुनिया की सबसे ऊंची चोटी है जो नेपाल और चीन के बीच की सीमा पर है। 
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News