VIDEO: भूख लगी तो मगरमच्छ ने साथी को ही बना लिया शिकार, 1.8 करोड़ से ज्यादा बार देखा जा चुका वीडियो

punjabkesari.in Sunday, Aug 04, 2024 - 05:36 PM (IST)

इंटरनेशनल डेस्कः  इंसान को भूख लगी हो तो वो इसे मिटाने के लिए कुछ भी कर गुजरता है। और बात जानवरों की हो तो हालात भयानक भी नजर आ सकते हैं।  एक वाइल्ड लाइफ वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसे देखकर यकीन नहीं होगा कि ऐसा भी कुछ हो सकता है। इस वीडियो में एक भूखे मगरमच्छ ने  साथी मगरमच्छ को ही अपना शिकार बना लिया। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब देखा जा  रहा है। इसमें  देखा जा सकता है कि मगरमच्छ ने अपने जबड़े में बड़े आकार के मगर को दबा रखा है। सोशल साइट ‘एक्स’ (पहले ट्विटर) पर इसे नेचर इज अमेजिंग (@AMAZlNGNATURE) नामक हैंडल से शेयर किया गया है।वाइल्डलाइफ की दुनिया में शिकारी जानवरों का अपनी ही प्रजाति का शिकार करना सामान्य नहीं है। ऐसे में इस क्लिप ने लोगों को झकझोर कर रख दिया है।

 

I wasn't expecting that 😳😳 pic.twitter.com/iP9h5o7nTh

— Nature is Amazing ☘️ (@AMAZlNGNATURE) July 2, 2024

सोशल मीडिया पर यह  वीडियो1.8 करोड़ से ज्यादा बार देखा जा चुका है । 1.30 मिनट के इस क्लिप की शुरुआत में एक मगरमच्छ का तैरता हुआ जबड़ा नजर आता है। जिसे देखकर लगता है कि एक मरा हुआ मगरमच्छ पानी में तैर रहा है। लेकिन कुछ सेकेंड बाद एक विशाल जीवित मगरमच्छ नजर आता है, जिसने उसे अपने जबड़े में दबा रखा है। क्लिप के कुछ आगे बढ़ने पर स्थिति स्पष्ट हो जाती है कि एक मगरमच्छ ने ही दूसरे मगरमच्छ का शिकार किया है। इस फुटेज के कैप्शन में लिखा है, “मुझे इसकी उम्मीद नहीं थी।”

 
​ 
इस फुटेज पर लोग अलग-अलग तरह के रिएक्शन दे रहे हैं। कुछ लोगों ने इन्हें क्रूर शिकारी और कुछ ने इनकी तुलना डायनासोर से भी कर दी। एक यूजर ने कमेंट किया, ‘वाइल्ड लाइफ। या तो आप भोजन करोगे, या आप भोजन बनोगे।’ दूसरे ने लिखा, ‘मगरमच्छ लंच में मगरमच्छ को खा रहा है। क्या यह सच है?’ एक अन्य एक्स यूजर ने लिखा, ‘ये शिकारी चतुर है। केवल भोजन ही नहीं, भविष्य में शिकारियों के कॉम्पिटीशन को भी का खात्मा!’


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Tanuja

Related News