ये है दुनिया के सबसे बड़े नाक वाला शख्स, 71 की उम्र में भी लगातार बढ़ता जा रहा है साइज

punjabkesari.in Saturday, Oct 16, 2021 - 12:08 PM (IST)

इंटरनेशनल डेस्क: तुर्की के रहने वाले 71 वर्षीय मेहमेट ओजयूरेक की नाक दुनिया में सबसे बड़ी है और यह लगातार लंबी हो रही है। मेहमेट की नाक करीब 3.5 इंच या 8.8 सेंटीमीटर लंबी है। गिनीज वर्ल्ड रेकॉर्ड ने करीब 11 साल पहले उन्हें सबसे लंबी नाक वाले शख्स का खिताब दिया था। अब कंपनी ने इतने साल बाद एक बार फिर से ऐलान किया है कि मेहमेट की नाक दुनिया में सबसे लंबी बनी हुई है। दुनिया में इस समय इतनी बड़ी नाक किसी जिंदा शख्स के पास नहीं है। गिनीज वर्ल्ड रेकॉर्ड्स ने ट्वीट करके कहा कि आज के दिन वर्ष 2010 में तुर्की के रहने वाले मेहमेट को आधिकारिक रूप से धरती पर जिंदा व्यक्तियों में सबसे बड़ी नाक वाले शख्स का खिताब दिया गया था। उनकी नाक 8.8 सेमी थी। हालांकि मेहमेट इतिहास में सबसे लंबी नाक वाले इंसान नहीं हैं।

ओजयूरेक की उम्र के साथ बढ़ रही है नाक
यही नहीं जैसे-जैसे ओजयूरेक उम्र बढ़ रही है, उनकी नाक भी बढ़ रही है। इस पर वह कहते हैं कि नाक शरीर के कुछ हिस्सों में से एक है और कानों के साथ यह भी बढ़ रही है।  ओजयूरेक ने जब अपनी नाक की लंबाई बढ़ती देखी तो पहले उन्हें अजीब लगा। फिर उन्होंने यह पहचाना कि उसके शरीर का एक बहुत ही सामान्य हिस्सा दूसरों की तुलना में थोड़ा अलग है और यह कई लोगों से अधिक लंबा भी हो सकता है। ओजयूरेक बताते हैं कि पहले उन्होंने इस ओर ध्यान नहीं दिया। हालांकि लोग उन्हें हैरत से देखते थे, लेकिन इससे उन्हें कोई फर्क नहीं पड़ता था। उनके परिजनों ने यह महसूस किया कि उनकी नाक लगातार बढ़ रही है। इस बात को जब उन्होंने खुद नोटिस किया तो उन्हें भी हैरत हुई कि वाकई यह जादू वाली बात है। उम्र के साथ-साथ उनकी नाक में भी बदलाव हो रहे हैं।  पिछली बार जब गिनीज वर्ल्ड रिकार्ड में उनकी नाक की जो लंबाई थी, वह भी पीछे रह गई और इस बार फिर गिनीज बुक ने उन्हें दुनिया की सबसे लंबी नाक का खिताब दिया है।

टॉमस वेडर्स की नाक 7.5 इंच थी लंबी
इतिहास में सबसे लंबी नाक वाले शख्स का खिताब ब्रिटेन के टॉमस वेडर्स के नाम है। कुछ रिपोर्ट्स की मानें तो 18वीं शताब्दी में सबसे लंबी नाक में से एक थॉमस वेडर्स नाम के शख्स की थी। यह व्यक्ति  जिसे थॉमस वाडहाउस के नाम से भी जाना जाता था और यॉर्कशायर का एक सर्कस कलाकार था।  वह सर्कस पूरे यॉर्कशायर इलाके में घूमता रहता था। टॉमस की लंबी नाक को मोम मूर्ति बनाकर दुनिया के कई म्यूजियम में दिखाया गया था।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Anil dev

Recommended News

Related News