दुनिया की सबसे खतरनाक जनजाति, शौक में ले लेते हैं जान, लड़कियों को इसलिए बना देते हैं बदसूरत!

punjabkesari.in Friday, Jan 06, 2023 - 03:18 PM (IST)

नेशनल डेस्क: दुनियाभर में आज भी कई ऐसी जनजातियां पाई जाती हैं जिनके रीति-रिवाज ऐसे हैं जिन्हें जान कर कोई भी हैरान रह जाए। इस जनजाति को दुनिया की सबसे खूंखार जनजाति माना जाता है। यहां पर लड़कियों के 15-16 साल की उम्र होने पर उनके होंठों को काट दिया जाता है तो वहीं पर ये जनजाति जानवरों का खून भी पीती है। दरअसल यह विचित्र जनजाति, पूर्वी अफ्रीका के इथोपिया में रहती है, जिसे ‘मुर्सी’ नाम से जाना जाता है।

इस जनजाति के लोगों का मानना है कि किसी को मारे बगैर जिंदा रहने से मर जाना बेहतर है, इसलिए इन्हें दुनिया में सबसे खतरनाक जनजाति माना जाता है। यहां पर यह जनजाति साऊथ इथोपिया और सूडान बॉर्डर के पास स्थित ओमान वैली में रहती है। इनकी कुल आबादी लगभग 10,000 है।यहां पर लड़कियों की उम्र 15-16 साल की होने पर निचले होंठ में मिट्टी की डिस्क या लकड़ी पहनाई जाती है तो वहीं पर होंठो को पहले काट दिया जाता है।

यहां पर इसके पीछे कारण मानते हैं कि लोगों की बुरी नजर से बचने के लिए जरूरी है। होंठों के निचले हिस्से में डिस्क उनके बचाव के लिए लगाई जाती है। इसको लगाने का कारण उन्हें गुलाम खरीदने और बेचने वाले व्यापारियों से बचाना है।  जनजाति के बुजुर्गों के अनुसार, इससे महिलाओं की सुंदरता कम हो जाती है और वे कम आकर्षक दिखती हैं। बता दें कि, अफ्रीका में अब सिर्फ मुर्सी जनजाति में ही यह प्रथा अब भी जारी है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Anil dev

Related News