बांग्लादेशी मछुआरों का दावा, म्यामांर की नौसेना ने किया हमला

punjabkesari.in Wednesday, Dec 28, 2016 - 06:30 PM (IST)

ढाका:बंगाल की खाड़ी में बांग्लादेश और म्यामांर के बीच संकटग्रस्त सीमा पर मछली पकड़ते वक्त चार बांग्लादेशी मछुआरे उस समय घायल हो गये जब म्यामाांर की नौसेना ने कथित रूप से उन पर गोलियां चला दीं।चौदह मछुआरों के एक समूह ने तटरक्षक बल के अधिकारियों से कहा कि म्यामांर की नौसेना के एक पोत ने कल बांग्लादेशी जल क्षेत्र में प्रवेश किया और उनकी नौका पर गोलियां चला दीं।इस समूह के चार घायल मछुआरों को अस्पताल में भर्ती कराया गया।


तटरक्षक बल के अधिकारी सैफुल अबसार ने कथित घटनास्थल के करीब स्थित दक्षिणी सेंट मार्टिन द्वीप से फोन पर बताया,‘‘उन्होंने बताया कि नौसैन्य पोत ने बिना किसी चेतावनी के उन पर गोलियां चलाना शुरू कर दी।’’उन्होंने कहा,‘‘चार मछुआरे घायल हुए।उनके सिर और पैर में छर्रे लगे हैं।’’उन्होंने कहा कि तटरक्षक बल इस बात की जांच कर रहा है कि म्यामांर की नौसेना ने बांग्लादेशी जल क्षेत्र में घुसपैठ की या नहीं।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News