लंदन कोर्ट में पेश हुई चार बच्चों की हत्यारिन मां, हाथ में नजर आया लाल रंग का खिलौना
punjabkesari.in Monday, Dec 11, 2023 - 09:56 PM (IST)
इंटरनेशनल डेस्कः दक्षिण लंदन में वर्ष 2021 में एक घर में आग लगने से चार बच्चों की मौत के मामले में एक हत्यारी मां देवेका रोज को गुरूवार को कोर्ट में पेश किया गया। ब्रॉमली मजिस्ट्रेट कोर्ट में फेसमास्क, काला कोट, जींस और ट्रेनर पहने हुए पेश हुईं। उसके हाथ में एक रेड कलर का लाल रंग का दिल था। जब वह अपनी सीट पर खड़ी हुई तो लड़खड़ाकर गिर गई और देवेका रोज बहुत निराश नजर आई। रोज के साथ उनकी मां और भाई-बहन समेत उसका परिवार भी था। जो कोर्ट रूप में पीछे बैठकर रो रहा था।
जज ने रोज को चार शर्तों के साथ जमानत दे दी। देवेका रोज को अपने घर पर रहना होगा। अपना पासपोर्ट सरेंडर करना होगा। यात्रा दस्तावेजों को अपने पास न रखने और "ट्रैवल हब" से दूर की शर्त शामिल थी। जब रोज़ से पूछा गया कि क्या वह शर्तों को समझती है तो उसने सिर हिलाया, इससे पहले न्यायाधीश ने कहा, "ये गंभीर अपराध हैं।"
बता दें कि साल 2021 में दक्षिण लंदन में एक घर में आग लगने से चार बच्चों की मौत हो गई। आग लगने की सूचना मिलने पर करीब दमकल की 60 गाड़ियां तुरंत मौके पर भेजी गईं थीं। गंभीर रूप से झुलसे हुए चार बच्चों को अस्पताल ले जाया गया था, जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया था।