ईरान के नए सुप्रीमो मोजतबा का अल्टीमेटम: मिडिल ईस्ट में‘ US बेस बंद करो, या हमले झेलने को तैयार रहो’

punjabkesari.in Thursday, Mar 12, 2026 - 07:10 PM (IST)

International Desk: पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच ईरान के नए सर्वोच्च नेता मोजतबा खामेनेई (Mojtaba Khamenei) ने अमेरिका को कड़ी चेतावनी दी है। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में मौजूद सभी United States के सैन्य ठिकानों को तुरंत बंद कर दिया जाना चाहिए, अन्यथा वे हमलों का निशाना बन सकते हैं। रिपोर्टों के अनुसार यह बयान मोजतबा खामेनेई का सुप्रीम लीडर के रूप में पहला बड़ा सार्वजनिक संदेश माना जा रहा है। उन्होंने कहा कि पश्चिम एशिया में अमेरिकी सैन्य मौजूदगी ही क्षेत्रीय अस्थिरता का कारण बन रही है और इसे तुरंत समाप्त किया जाना चाहिए।

 

यह चेतावनी ऐसे समय आई है जब Iran और अमेरिका के बीच तनाव काफी बढ़ गया है। विशेषज्ञों का मानना है कि यदि इस तरह की धमकियां और जवाबी कार्रवाई जारी रहती है तो पूरा पश्चिम एशिया एक बड़े संघर्ष की ओर बढ़ सकता है। मध्य पूर्व में अमेरिका के कई महत्वपूर्ण सैन्य ठिकाने मौजूद हैं, जो सुरक्षा और सैन्य अभियानों के लिए उपयोग किए जाते हैं। अगर ईरान इन ठिकानों को निशाना बनाता है तो इससे पूरे क्षेत्र में बड़े पैमाने पर सैन्य टकराव की आशंका बढ़ सकती है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Tanuja

Related News