ईरान ने US नौसेना सचिव के इस्तीफे पर उड़ाया ट्रंप का मजाक, कहा- अमेरिका में ‘रेजीम चेंज’ चल रहा

punjabkesari.in Thursday, Apr 23, 2026 - 06:19 PM (IST)

International Desk: थाईलैंड में स्थितथाईलैंड में ईरानी दूतावास ने डोनाल्ड ट्रंप के प्रशासन पर तंज कसते हुए एक नया विवाद खड़ा कर दिया है। यह प्रतिक्रिया तब आई जब अमेरिकी नौसेना सचिव जॉन सी. फालेन (John C. Phelan) ने अचानक अपने पद से इस्तीफा दे दिया। ईरानी दूतावास ने सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए कहा कि अमेरिका में ‘रेजीम चेंज’(regime change) यानी सत्ता में बदलाव जैसा माहौल बन रहा है। इससे पहले भी दूतावास अमेरिकी कैबिनेट में हो रहे इस्तीफों पर इसी तरह की व्यंग्यात्मक टिप्पणियां कर चुका है।


इस घटनाक्रम की पुष्टिपेंटागन ने की। प्रवक्ता ने बताया कि जॉन फालेन तुरंत प्रभाव से पद छोड़ रहे हैं, हालांकि उनके इस्तीफे की कोई स्पष्ट वजह नहीं बताई गई। फालेन का इस्तीफा ऐसे समय में हुआ है जब पेंटागन में बड़े स्तर पर बदलाव चल रहे हैं। हाल के महीनों में कई वरिष्ठ सैन्य अधिकारियों को हटाया गया है, जिससे अमेरिकी रक्षा व्यवस्था में बड़ा फेरबदल देखने को मिल रहा है। इस बीच  अमेरिका और  ईरान के बीच तनाव लगातार बढ़ रहा है। खासकर होर्मिज  में नाकेबंदी और समुद्री टकराव ने हालात को और गंभीर बना दिया है।  अमेरिका ने भले ही युद्धविराम बढ़ाया हो, लेकिन उसने अपनी नौसैनिक नाकेबंदी जारी रखी है।

 

वहीं ईरान ने इसे समझौते का उल्लंघन बताया है और आगे की बातचीत से इनकार कर दिया है। इसी दौरान अमेरिकी सरकार के नागरिक विभाग में भी बदलाव देखने को मिला है। श्रम सचिव के इस्तीफे के बाद अब कैबिनेट में अस्थिरता के संकेत मिल रहे हैं।कुल मिलाकर, एक तरफ अमेरिका के अंदर नेतृत्व में बदलाव हो रहे हैं, तो दूसरी तरफ ईरान के साथ कूटनीतिक और सैन्य टकराव जारी है। ऐसे में दोनों देशों के बीच बयानबाजी और तनाव और बढ़ता दिख रहा है।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Tanuja

Related News