मां-बेटे का भावुक कर देने वाला वीडियो: 16 दिन बाद कोमा से जागा बेटा तो सबसे पहले मां को बुलाया और फिर....

punjabkesari.in Tuesday, Jun 27, 2023 - 09:23 AM (IST)

इंटरनेशनल डेस्क;  सोशल मीडिया पर एक मां-बेटे का भावुक कर देने वाला वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। जिसे देख हर किसी की आंखें नम हो जाएंगी. दरअसल, 16 दिन तक कोमा में रहने के बाद जब बेटे ने अपनी मां को देखा तो वह फूट-फूट कर गले लगाकर रोने लगा। 
 
दरअसल एक मां को जैसे ही पता चलता है कि उनका बेटा 16 दिन तक कोमा में रहने के बाद जाग गया है तो वह फौरन भागती हुई अस्पताल पहुंचती है और बेटे से लिपटकर रोने लगती हैं। बच्चे का नाम गुइ है। वो जन्म के समय से ही डायस्ट्रोफिक एपिडर्मोलिसिस बुलोसा नामक एक दुर्लभ त्वचा की बामारी से पीड़ित है जिसके चलते इलाज के दौरान वह 16 दिनों तक कोमा में रहा।  फिर जैसे ही उसे होश आया, सबसे पहले वो अपनी मां को देखना चाहता था. जब दोनों ने एक-दूसरे को देखा तो फफक-फफक कर रोने लगे। इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर शेयर किया गया है।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Good News Movement (@goodnews_movement)

जिसकी पोस्ट के कैप्शन में लिखा है, 'बच्चा जन्म के समय से ही डायस्ट्रोफिक एपिडर्मोलिसिस बुलोसा नामक एक दुर्लभ त्वचा रोग से पीड़ित है. ये स्थिति टाइप VII कोलेजन की कमी से होती है, ये एक प्रोटीन है, जो त्वचा को एपिडर्मिस से जोड़ता है, जिसे बाइंडिंग प्रोटीन के रूप में जाना जाता है। इस स्थिति में गुइ और उसके माता-पिता को काफी सतर्क रहना पड़ता है. उन्हें ध्यान देना होता है कि गुइ को कहीं चोट न लग जाए, या खंरोच न आ जाए. बीमारी की जटिलताओं के कारण गुइ 16 दिनों तक कोमा में रहा. इनमें से 14 दिन वो इंट्यूबेशन में था।

 वहीं अब वीडियो देख यूजर्स  जल्द गुइ के ठीक होने की दुआ मांग रहे हैं। एक यूजर ने लिखा है, 'उसे बहुत गंभीर निमोनिया था, इसीलिए वो कोमा में चला गया परिवार को ढेर सारा प्यार। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Anjna

Related News