कोलंबिया प्लेन क्रैश में मरने वाले सैनिकों का आंकड़ा 100 पार, टेकऑफ करते ही कैसे कब्रगाह बन गया विमान, देखें वीडियो
punjabkesari.in Tuesday, Mar 24, 2026 - 12:18 PM (IST)
International Desk: दक्षिण अमेरिकी देश कोलंबिया में हुए भयानक एयरफोर्स विमान हादसे के बाद अब जांच और राहत कार्य तेजी से आगे बढ़ रहे हैं। एयरफोर्स का C-130 हरक्यूलिस सैन्य विमान टेकऑफ के दौरान क्रैश हो गया, जिसमें 110 सैनिकों की मौत की आशंका है। यह हादसा अमेज़न क्षेत्र में पेरू सीमा के पास हुआ, जिससे पहुंच और संचार बड़ी चुनौती बन गया है। विमान में 125 लोग सवार थे । शुरुआती जांच में इंजन फेल, ओवरलोड या पायलट एरर जैसी वजहें सामने आ रही हैं।
At least 34 people were killed and 81 injured after a Colombian Air Force Lockheed Martin C-130 Hercules crashed shortly after takeoff in the Amazon region.
— Gulistan News (@GulistanNewsTV) March 24, 2026
The aircraft went down about 1.5 km from the runway at Puerto Leguízamo, near the Peru border, triggering explosions due… pic.twitter.com/NClVRGqUgu
ताजा स्थिति
- राहत टीमों ने कई शव बरामद किए हैं, लेकिन आधिकारिक संख्या अभी जारी नहीं हुई
- कुछ घायल सैनिकों को गंभीर हालत में अस्पताल पहुंचाया गया
- अब तक कई लोगों को जिंदा निकाला गया, लेकिन कई अभी भी लापता हैं
- घने जंगल और दलदली जमीन के कारण ऑपरेशन धीमा पड़ रहा है
At least 34 people were killed and 81 injured after a Colombian Air Force Lockheed Martin C-130 Hercules crashed shortly after takeoff in the Amazon region.
— Gulistan News (@GulistanNewsTV) March 24, 2026
The aircraft went down about 1.5 km from the runway at Puerto Leguízamo, near the Peru border, triggering explosions due… pic.twitter.com/NClVRGqUgu
ब्लैक बॉक्स की तलाश
जांच टीम का सबसे बड़ा फोकस अब विमान के ब्लैक बॉक्स (Flight Data Recorder और Cockpit Voice Recorder) को ढूंढने पर है। इससे विमान की आखिरी मिनटों की गतिविधि पता चलेगी। पायलट और कंट्रोल टॉवर के बीच बातचीत का रिकॉर्ड मिलेगा और तकनीकी खराबी की सटीक वजह सामने आएगी। अधिकारियों का कहना है कि ब्लैक बॉक्स मिलने के बाद ही असली कारण स्पष्ट हो पाएगा।
अब तक सामने आए शॉकिंग एंगल
- टेकऑफ के तुरंत बाद पावर लॉस
- रिपोर्ट्स के अनुसार, विमान ने उड़ान भरते ही अचानक ऊंचाई खोनी शुरू कर दी।
- इससे इंजन फेल या पावर लॉस का शक मजबूत हुआ है।
- कुछ चश्मदीदों ने बताया कि विमान से धुआं निकल रहा था यानि गिरने से पहले आग की लपटें दिखीं
इंजन ब्लास्ट या फ्यूल लीक
भारी लोड और संतुलन की जांच
विमान में बड़ी संख्या में सैनिक और सामान था
जांच एजेंसियां देख रही हैं कि कहीं ओवरलोड या गलत लोडिंग तो नहीं हुई
मौसम भी शक के दायरे में
अमेज़न क्षेत्र में अचानक तेज बारिश, कम विजिबिलिटी और तेज हवाएं टेकऑफ के दौरान खतरा बढ़ा सकते है। कोलंबिया सरकार ने सैन्य और तकनीकी विशेषज्ञों की टीम बनाई हैं जो एयरफोर्स, एविएशन एक्सपर्ट्स और सुरक्षा एजेंसियां मिलकर जांच कर रही हैं। यह हादसा कोलंबिया के लिए एक बड़ी त्रासदी बन गया है। सैनिकों के परिवार अपने प्रियजनों की खबर का इंतजार कर रहे हैं।
