New Passport Visa Rules: भारतीय पासपोर्ट वालों के लिए नए वीजा नियमों का किया ऐलान, यह बड़ा देश दे रहा नौकरी करने का गोल्डन चांस

punjabkesari.in Sunday, Mar 22, 2026 - 03:04 PM (IST)

नेशनल डेस्क: यूरोप का देश ग्रीस अब विदेशी कामगारों को आकर्षित करने के लिए नए वीजा नियमों की घोषणा कर चुका है। सरकार ने टेक और टैलेंट सेक्टर के लिए नए स्पेशलाइज्ड वीजा और वर्क परमिट में बदलाव किए हैं। इन नए नियमों का फायदा उन विदेशी कामगारों को होगा, जो ग्रीस में नौकरी कर रहे हैं या नौकरी की तलाश में हैं। अब उनके लिए ग्रीस में रोजगार पाना आसान होगा।

ग्रीस का टेक वीजा क्या है?
टेक वीजा उन विदेशियों के लिए है, जो ग्रीस में सरकारी रजिस्टर्ड टेक स्टार्टअप में काम करना चाहते हैं। इस वीजा के जरिए विदेशी कर्मचारियों को सीधे नौकरी मिलेगी, लेकिन वे केवल उसी कंपनी में काम कर सकते हैं, जिसके लिए वीजा जारी किया गया है। नौकरी बदलने की अनुमति केवल तभी मिलेगी जब वीजा की वैधता समाप्त हो जाए।


ग्रीस का टैलेंट वीजा क्या है?
टैलेंट वीजा उन विदेशियों के लिए है जिन्होंने मास्टर्स कोर्स या उच्च शिक्षा पूरी की है। इसके जरिए वे ग्रीस आकर नौकरी तलाश सकते हैं। इस वीजा पर सीधे नौकरी नहीं मिलेगी, लेकिन अगर उन्हें नौकरी मिल जाती है, तो वे वर्क वीजा और रेसिडेंस परमिट के लिए आवेदन कर सकते हैं।


वीजा की वैधता और यूरोपीय यूनियन ब्लू कार्ड
ग्रीस सरकार ने बताया है कि टेक और टैलेंट वीजा की वैधता 12 महीने होगी। वीजा पाने के लिए विदेशी कामगारों को निर्धारित शर्तें पूरी करनी होंगी। अगर नौकरी मिल जाती है, तो वे यूरोपीय यूनियन ब्लू कार्ड के लिए भी आवेदन कर सकते हैं। इसके नियमों में भी हाल ही में बदलाव किए गए हैं।


वर्क वीजा से जुड़ी जरूरी जानकारी
वर्क वीजा विदेशी कामगारों को वैध तरीके से ग्रीस में नौकरी करने की अनुमति देता है। इसके लिए जरूरी है कि नियोक्ता (Employer) की तरफ से जॉब ऑफर, वैध पासपोर्ट और काम का अनुभव (Work Experience) हो। इसके अलावा वर्क वीजा के लिए मेडिकल टेस्ट, पुलिस क्लीयरेंस और वीजा इंटरव्यू भी पास करना जरूरी है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Mansa Devi

Related News