मां को नहीं पता था पेट में पल रहा है बच्चा,जन्म देकर खुद ही चौकी

punjabkesari.in Thursday, Jul 28, 2016 - 05:02 PM (IST)

मैनचेस्टरः मैनचेस्टर में  2  बच्चों की मां लियान ब्रेनन (23) ने 17 अप्रैल 2016 को एक बच्ची को जन्म दिया है। आपको जानकर हैरानी होगी कि उसे अपनी प्रेग्नेंसी के बारे में पता भी नहीं था। वह 17 अप्रैल 2016 की शम को अपने घर में सोफे पर बैठी थीं कि अचानक उन्हें पेट में तेज दर्द उठा। उन्हें यह दर्द प्रेग्नेंसी के लेबर पेन जैसा महसूस हुआ। वह हैरान हुईं और डर भी गईं। उन्हें पता ही नहीं था कि वह प्रेग्नेंट हैं। करीब आधे घंटे के दर्द के बाद उन्होंने तीसरे बच्चे को जन्म दिया। इसके फोटोज वायरल हो रहे हैं।   

ब्रेनन ने कहा कि जो हुआ उस पर वह अब भी यकीन नहीं कर पा रही है, लेकिन यह उसकी जिंदगी का सबसे अच्छा सरप्राइज था। उसने सबकुछ खुद किया। वह सिंगल मदर हूं। बच्ची को जन्म देने के बाद वह उसे नहला रही थी कि एक पड़ोसी ने दरवाजा खटखटाया। पानी की आवाज से उसने पूछा क्या वह नहा रही है। इस पर उसने कहा कि उसने अभी अभी बच्चे को जन्म दिया है।  


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News