छात्र आंदोलन से दहला फ्रांस; आगजनी और तोड़फोड़ के बाद 5 हजार से ज्यादा गिरफ्तार, सरकार ने 500 स्कूल किए बंद(Video)
punjabkesari.in Monday, Oct 05, 2026 - 01:24 PM (IST)
Paris: फ्रांस में शिक्षा व्यवस्था को लेकर शुरू हुआ छात्र आंदोलन अब लगातार उग्र होता जा रहा है। सरकार ने सोमवार को 400 से 500 स्कूलों में पढ़ाई पूरी या आंशिक रूप से बंद रखने का फैसला किया है। शिक्षा मंत्री एडुआर जफ्रे के मुताबिक, इन स्कूलों में सुरक्षा की स्थिति सामान्य कक्षाएं चलाने के अनुकूल नहीं है। उन्होंने बताया कि छात्र अशांति शुरू होने के बाद से 24 स्कूलों में आगजनी या तोड़फोड़ हुई है, जबकि 78 शिक्षा कर्मचारियों को चोटें आई हैं। सरकार का कहना है कि सोमवार को बंद रहने वाले स्कूलों की संख्या शुक्रवार के लगभग बराबर हो सकती है। फ्रांस में हजारों छात्रों ने पिछले सप्ताह बड़े पैमाने पर प्रदर्शन किए थे। प्रदर्शनकारियों ने कई जगह सड़कों पर अवरोध खड़े कर दिए। छात्रों का आरोप है कि देश की शिक्षा व्यवस्था को पर्याप्त धन नहीं मिल रहा और सरकार स्कूलों की समस्याओं की अनदेखी कर रही है।
🇫🇷 More than 400 schools in France will not resume classes on Monday amid ongoing protests by high school students, according to the TV channel TF1. https://t.co/aIV3TFR7KW
— Маrina Wolf (@volkova_ma57183) October 4, 2026
प्रदर्शनों के दौरान पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच कई जगह झड़पें हुईं। इन घटनाओं में सैकड़ों लोग घायल हुए और 5,000 से ज्यादा लोगों को गिरफ्तार किया गया। इनमें बड़ी संख्या नाबालिगों की बताई गई है। सप्ताहांत में प्रदर्शन कुछ शांत रहे, लेकिन आंदोलन के आयोजकों ने मंगलवार को फिर बड़े प्रदर्शनों का आह्वान किया है। उनका कहना है कि सरकार ने उनकी मांगों पर अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया है। फ्रांस के शिक्षा मंत्री ने कहा कि सोमवार को कुछ स्कूलों में धीरे-धीरे पढ़ाई शुरू कराने की कोशिश की जाएगी, लेकिन यह सुरक्षा स्थिति पर निर्भर करेगा।
FRANCE 🇫🇷 More than 400 schools closed as students demand better conditions in lycées. Students are protesting teacher and substitute-teacher shortages, overcrowded classrooms, deteriorating school buildings, overloaded schedules, and dissatisfaction with the education system. https://t.co/xYLcpfH4Vz
— Whiplash347 (@Whiplash437) October 4, 2026
फ्रांस के अधिकारियों का दावा है कि मूल रूप से शिक्षा व्यवस्था को लेकर शुरू हुए इस छात्र आंदोलन में राजनीतिक कार्यकर्ताओं ने घुसपैठ की है। शिक्षा मंत्री जफ्रे ने विशेष रूप से कट्टर वामपंथी कार्यकर्ताओं पर छात्र आंदोलन को प्रभावित करने और हिंसा को बढ़ावा देने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि इससे छात्रों और शिक्षा कर्मचारियों दोनों के लिए खतरा पैदा हो गया है। मंत्री के अनुसार, घायल हुए शिक्षा कर्मचारियों को जानबूझकर निशाना बनाया गया। उन्होंने इसे अभूतपूर्व स्थिति बताया।
