ऑक्टोपस के बच्चों के जन्म का वीडियो वायरल, कुदरत के रंग देख रह जाएंगे दंग

punjabkesari.in Thursday, Sep 27, 2018 - 01:22 PM (IST)

मेलबर्नः  सोशल मीडिया पर ऑक्टोपस के बच्चों के जन्म का एेसा वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे देखकर लगता है कि जीवन चमत्कार से कम नहीं है। वीडियो में ऑक्टोपस के अंडों से बच्चे निकलते नजर आ रहे हैं। इस वीडियो को वर्जीनिया एक्वैरियम एंड मरीन साइंस सेंटर ने 7 फरवरी को फेसबुक पर पोस्ट किया था। इस वीडियो को देखकर मुंह से एक ही बात निकलती है कि कुदरत के रंग  निराले हैं। उन्होंने वीडियो पोस्ट करते हुए लिखा- ''हमारे ऑक्टोपस ने अंडे दिए हैं और कइयों से बच्चे निकले हैं।


ऑक्टोपस एक बार में 100 से ज्यादा अंडे दे सकती है। शुक्र है कि इन बच्चों का जन्म हुआ। हमारी एनिमल केयर टीम इनका देखभाल करेगी।'' 10 सेकंड के इस वीडियो में देखा जा सकता है कि जैसे ही बच्चे अंडों से बाहर निकलते हैं तो अलग रंग के हो जाते हैं। वर्जीनिया एक्वैरियम एंड मरीन साइंस सेंटर ने बताया- ''ऑक्टोपस में क्रोमाटोफर्स होते हैं जो रंग बदलने में मदद करते हैं। ऐसा लगता है कि अंडों से बाहर निकलते ही किसी ने उन पर आग लगा दी हो।''  


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Tanuja

Recommended News

Related News