अजगर के पेट में महिला को इस हाल में देख उड़े लोगों के होश

punjabkesari.in Saturday, Jun 16, 2018 - 04:12 PM (IST)

इंटरनैशनल डेस्कः इंडोनेशिया से एक बेहद हैरान करने वाले घटना सामने आई है जहां गुरूवार को गायब हुई महिला का शव का एक 23 फुट लंबे अजगर के पेट से मिला। बताया जा रहा है महिला अपने खेत की देखरेख के लिए गई थी, जहां से वह वापस नहीं लौटी। अजगर को उसी खेत के पास से पकड़ा गया जहां पर महिला को आखिरी बार देखा गया था।
PunjabKesari
शुक्रवार को ग्रामीणों ने 7 मीटर (23 फुट) लंबे अजगर को मारकर उसका पेट फाड़ डाला जिसके बाद 54 वर्षीय महिला वा तिबा का शव बरामद हुआ। विशालकाय अजगर सुलावेसी के तटवर्ती मुना द्वीप के पर्सियापन लवैला गांव में मिला।  
PunjabKesari
स्थानीय पुलिस अधिकारी हमका ने बताया कि स्थानीय निवासियों को इस बात का संदेह था कि अजगर महिला को निगल गया है इसलिए उन्होंने उसे मार डाला, जब अजगर का पेट फाड़ा गया तो अंदर महिला का शव मिला।
PunjabKesari
पुलिस अधिकारी ने कहा कि अजगर उस स्थान से 30 मीटर की दूरी पर था जहां से तिबा के सैंडल और छुरा प्राप्त हुए थे." उन्होंने बताया कि अजगर ने पहले महिला का सिर और फिर शरीर निगला जो इसी अवस्था में उसके पेट से प्राप्त हुआ।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Isha

Recommended News

Related News