यहां चूहे के कारण व्यापारियों को होगा करोड़ों का नुक्सान

punjabkesari.in Friday, Oct 05, 2018 - 06:08 PM (IST)

तोक्योः जापान के तोयोसू शहर में विश्व प्रसिद्ध सुकुजी मछली बाजार अगले महीने बंद हो रहा है और इसके पीछे सबसा बडा कारण है चूहे। सरकार ने बाजार बंद होने के बाद  चूहों के खिलाफ जंग छेडऩे की तैयारी कर रही है। चूहे के कारण यहां के लोगों के कारोबार को करोड़ो का नुक्सान हो रहा था जिस कारण बाजार को बंद करने का फैसला लिया गया और अब फिर से वहां के व्यापाकियों को बाजार बंद रहने के कारण नुक्सान झेलना पडेगा। इस 83 साल पुराने दुनिया के सबसे बड़े मछली बाजार में हर दिन एक करोड़ 40 लाख का कारोबार होता है और इसमें 400 तरह के सीफूड मिलते हैं। बाजार के बंद होने के बाद वहां मछलियों को काटने के बाद उनका बचा हुआ हिस्सा खाने वाले चूहे इधर-उधर भागेंगे जिससे आसपास की दुकानों के लिए खतरा पैदा हो गया है। 
PunjabKesari
सुकुजी में चूहे रोधी अभियान की कमान संभालने वाले तोक्यो सरकार के एक अधिकारी ने कहा कि जब वे कुछ अजीब पाएंगे तो उनके एक साथ झुंड में चलने की आशंका होगी। 11 अक्तूबर को बाजार को दुबारा खोल दिया जाएगा। वहां से चूहों को निकलने से रोकने के लिए तोक्यो के अधिकारी अन्य लोगों की सहायता से पाइपों और सीवर से बाहर निकलने के रास्तों बंद करने और अन्य मार्गों को ढकने में व्यस्त हैं।
PunjabKesari
बाजार को तोडऩे से पहले वे उस स्थान के आसपास 10 फुट की स्टील की दीवार बनाएंगे और चूहों को पिंजरों में कैद करने की कोशिश में लगेंगे। चूहों को पकडऩे के लिए वे 40,000 पिंजरे लगाएंगे और साथ ही चूहों को मारने के लिए 300 किलोग्राम जहर का इस्तेमाल करेंगे।  बाजार के आसपास रेस्त्रां और बार मैनेजरों को चूहों के आने की आशंका को लेकर रेड अलर्ट पर रखा गया है।  
PunjabKesari
 
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Isha

Recommended News

Related News