ईरान में महिलाओं का Daring Protest: खामेनेई की तस्वीर जला सुलगा रहीं सिगरेट, सत्ता को दी सीधी चुनौती(Video)
punjabkesari.in Saturday, Jan 10, 2026 - 01:13 PM (IST)
International Desk: ईरान में जारी विरोध प्रदर्शनों ने अब एक नया, साहसिक और प्रतीकात्मक रूप ले लिया है। हाल के दिनों में सामने आए वीडियो और तस्वीरों में देखा जा सकता है कि ईरानी महिलाएं सुप्रीम लीडर अयातुल्लाह अली खामेनेई की तस्वीरों को जलाकर उसी आग से सिगरेट सुलगा रही हैं। यह ट्रेंड सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और इसे शासन के खिलाफ खुली बगावत के रूप में देखा जा रहा है। ईरान में खामेनेई की तस्वीर जलाना गंभीर अपराध माना जाता है। वहीं, महिलाओं का सार्वजनिक स्थानों पर धूम्रपान करना भी सामाजिक और धार्मिक नियमों के तहत प्रतिबंधित है। ऐसे में यह कदम दोहरे स्तर पर सत्ता और धार्मिक व्यवस्था को सीधी चुनौती देता है।
An Iranian girl is seen using a symbolic image of Ayatollah Khamenei to light a cigarette, a protest visual from Iran.
— Manni (@ThadhaniManish_) January 10, 2026
Young Iranian women are becoming the face of dissent, using symbolic acts and social media to oppose the Islamic regime. pic.twitter.com/g7UsfQHSw3
विशेषज्ञों के मुताबिक यह विरोध देश में गहराते आर्थिक संकट, बढ़ती महंगाई, कमजोर होती मुद्रा, बेरोजगारी और सरकारी दमन के खिलाफ जनता के आक्रोश का प्रतीक है। दिसंबर 2025 के अंत में शुरू हुए ये प्रदर्शन अब खामेनेई शासन के लिए पिछले कई वर्षों की सबसे बड़ी चुनौती बन चुके हैं। इंटरनेट और टेलीफोन सेवाओं पर रोक, सुरक्षा बलों की सख्ती और गोलीबारी के बावजूद लोग सड़कों पर उतरकर नारे लगा रहे हैं। महिलाओं का यह नया प्रतीकात्मक प्रदर्शन 2022 में महसा अमीनी की मौत के बाद शुरू हुए ‘महिला, जीवन, आज़ादी’ आंदोलन की अगली कड़ी माना जा रहा है। तब महिलाओं ने हिजाब जलाकर और बाल काटकर विरोध जताया था, जबकि अब यह विरोध सीधे सत्ता के केंद्र को निशाना बना रहा है।
These Iranian women are showing their faces, no burkas, no fear...inside Iran....calmly smoking while burning a photo of Khamenei.
— Flopping Aces (@FloppingAces) January 9, 2026
That takes more courage than the entire Western left-wing feminist class combined.
These women aren’t posting slogans or trying to run over law… pic.twitter.com/dZItOJzwzw
ईरान के सर्वोच्च नेता खामेनेई ने प्रदर्शनकारियों को विदेशी ताकतों का एजेंट बताया है। दूसरी ओर, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने प्रदर्शनकारियों पर हिंसा किए जाने पर कड़ी चेतावनी दी है। रिपोर्ट्स के मुताबिक अब तक सैकड़ों लोगों की मौत हो चुकी है और हजारों गिरफ्तारियां की गई हैं। खामेनेई की तस्वीर जलाकर सिगरेट सुलगाना अब केवल विरोध नहीं, बल्कि व्यक्तिगत स्वतंत्रता, हिजाब कानून और पूरे धार्मिक शासन के खिलाफ खुली चुनौती का प्रतीक बन चुका है, जिसने वैश्विक स्तर पर भी ध्यान खींचा है।
