क्रिसमस के मौके पर आतंकी हमले की साजिश हुई नाकाम, 7 लोग गिरफ्तार(Pics)

punjabkesari.in Friday, Dec 23, 2016 - 12:28 PM (IST)

सिडनी:इस्लामिक स्टेट से प्रभावित होकर मध्य मेलबर्न में क्रिसमस के मौके पर हमले करने की साजिश को शहर के कई हिस्सों में छापे मारने के बाद नाकाम कर दिया गया है।इस संबंध में 7 लोगों को गिरफ्तार किया गया है।  


विक्टोरिया पुलिस के मुख्य आयुक्त ग्राहम एश्टन ने आरोप लगाया है कि जिन लोगों को हिरासत में लिया गया है, वह मेलबर्न के ट्रेन स्टेशन, फेडरेशन स्कवॉयर और सेंट पॉल कैथेडरल सहित शहर के अन्य हिस्सों में हमले करने की योजना बना रहे थे।आयुक्त ने संवाददाता सम्मेलन में कहा,‘‘पिछले कई दिनों से हम आपराधिक मामले की जांच कर रहे थे,इस अपराध के बारे में हमारा विश्वास था कि यह आतंकी साजिश हो सकता था।’’


उन्होंने कहा,‘‘हमारा विश्वास है कि संभवत:क्रिसमस के मौके पर कई जगहों पर हमले करने के मकसद से साजिश रची जा रही थी।’’आज सुबह गिरफ्तार किए गए सात लोगों में से पांच अभी भी पुलिस हिरासत में है।एश्टन ने कहा कि गिरफ्तार किए गए लोगों में से 4 ऑस्ट्रेलिया में पैदा हुआ लेबनानी मूल का युवक हैं।वहीं पाचवां मिस्र में पैदा हुआ ऑस्ट्रेलिया का नागरिक है।इन सभी की उम्र 20 साल के आस पास है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News