दूसरी बार माता-पिता बनेंगे प्रिंस हैरी और मेगन, वेलेंटाइन डे पर सुनाई खुशखबरी

punjabkesari.in Monday, Feb 15, 2021 - 09:10 AM (IST)

इंटरनेशनल डेस्क:  ब्रिटेन के प्रिंस हैरी और उनकी पत्नी मेगन मर्केल दूसरी बार माता-पिता बनने जा रहे हैं। उन दोनों ने वेलेंटाइन डे के खास मौके पर दुनिया को यह खुशखबरी सुनाई।  इससे पहले उनके पास एक बेटा है, जिसका जन्म  मई 2019 में हुआ था। प्रिंस हैरी के प्रवक्ता के अनुसार वह दोनों दूसरी संतान को लेकर बहुत खुश हैं। 

PunjabKesari

पिछले साल मेगन का हो गया था गर्भपात 
दरअसल पिछले साल मेगन मार्कल का गर्भपात हो गया था, जिसका खुलासा उन्होंने खुद किया था।  उन्होंने न्यूयॉर्क टाइम्स की एक लेख में बताया था कि बेटे आर्ची की देखभाल करते हुए यह घटना घटी थी। मार्कल ने लिखा था कि आर्ची का डायपर बदलने के दौरान एक तेज ऐंठन महसूस हुई। इस दौरान मुझे पता चल गया था कि मैंने अपना बच्चा खो दिया है। अब दूसरे बच्चे की खबर आने के बाद लोग  प्रिंस हैरी और मेगन मर्केल काे शुभकामनाएं दे रहे हैं। 

PunjabKesari
शाही परिवार से अलग हो चुके हैं दोनों 
अभी यह जानकारी नहीं है कि मेगन मार्कल किस दिन मां बनेगी, लेकिन एक वायरल तस्वीर में उनका बेबी बंप साफ दिखाई दे रहा है। याद हो कि हैरी और मेगन पिछले साल शाही परिवार के दायित्वों से मुक्त हो गए थे। उन्होंने इसकी घोषणा करते हुए कहा था कि वह ज्यादा समय उत्तरी अमेरिका में बिताएंगे। हैरी और मेगन ने अपनी इस योजना के ऐलान से पूरे देश को चौंका दिया था। 

PunjabKesari


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

vasudha

Recommended News

Related News