बांग्लादेश में खसरे का कहर: 100 से ज्यादा बच्चों की मौत, आपातकालीन टीकाकरण अभियान शुरू

punjabkesari.in Tuesday, Apr 07, 2026 - 11:37 AM (IST)

Dhaka: बांग्लादेश में खसरे का प्रकोप तेजी से फैल रहा है, जिससे एक महीने से भी कम समय में 100 से ज्यादा बच्चों की मौत हो गई है। इस गंभीर स्थिति को देखते हुए सरकार ने आपातकालीन कदम उठाए हैं। सरकार ने विश्व स्वास्थ्य संगठन, यूनिसेफ और गावी वैक्सीन एलायंस के साथ मिलकर खसरा-रूबेला टीकाकरण अभियान शुरू किया है। यह अभियान फिलहाल 18 सबसे ज्यादा प्रभावित जिलों में चलाया जा रहा है, जिसमें 6 महीने से 5 साल तक के बच्चों को टीका लगाया जा रहा है।यूनिसेफ की प्रतिनिधि राना फ्लावर्स ने कहा कि मामलों में तेजी से बढ़ोतरी बेहद चिंताजनक है।

 

खासकर छोटे बच्चों और उन बच्चों के लिए खतरा ज्यादा है, जिन्हें अभी तक टीका नहीं लगा है या जिनका टीकाकरण अधूरा है। आंकड़ों के अनुसार, 15 मार्च के बाद से 7,500 से ज्यादा संदिग्ध मामले सामने आए हैं, जिनमें से 900 से अधिक में खसरे की पुष्टि हो चुकी है। यह बीमारी बहुत तेजी से फैलती है और बुखार, खांसी तथा शरीर पर चकत्ते जैसे लक्षण पैदा करती है। विश्व स्वास्थ्य संगठन के अनुसार, खसरे को रोकने के लिए कम से कम 95 प्रतिशत आबादी का टीकाकरण जरूरी है। इसलिए इस अभियान को अगले महीने पूरे देश में फैलाया जाएगा, ताकि और बच्चों की जान बचाई जा सके।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Tanuja

Related News