हिंदुस्तान की तारीफ करने पर इमरान पर भड़कीं मरियम, कहा- भारत इतना पसंद तो वहीं चले जाएं

punjabkesari.in Saturday, Apr 09, 2022 - 07:10 AM (IST)

इस्लामाबादः पाकिस्तान मुस्लिम लीग की नेता मरियम नवाज शरीफ ने भारत की तारीफ करने को लेकर पीएम इमरान खान पर निशाना साधा है। मरियम ने कहा, सत्ता जाते देख पागल हो रहे इस व्यक्ति को बताना चाहिए कि उन्हें किसी और ने नहीं, बल्कि उनकी पार्टी ने ही बाहर का रास्ता दिखाया है। अगर आप भारत को इतना पसंद करते हैं, तो पाकिस्तान की जिंदगी छोड़ वहां शिफ्ट क्यों नहीं हो जाते। 

दरअसल, पाकिस्तान में जब से विपक्ष ने इमरान खान के खिलाफ मोर्चा खोला है, तब से इमरान ने कई बार भारत की विदेश नीति की तारीफ की है। शुक्रवार को जनता को संबोधित करते हुए भी इमरान खान ने भारत की तारीफ की।

इमरान के देश के नाम संबोधन के बाद मरियम ने उन पर निशाना साधा। मरियम ने ट्वीट कर कहा, मैंने पहली बार किसी को सत्ता के लिए इस तरह रोते देखा है। वह रो रहे हैं कि कोई मेरे लिए बाहर नहीं आया। मरियम ने कहा, जो लोग भारत की इतनी प्रशंसा करते रहे हैं, उन्हें पता होना चाहिए कि भारत के विभिन्न प्रधानमंत्रियों के खिलाफ 27 अविश्वास प्रस्ताव आए हैं लेकिन किसी ने भी संविधान, लोकतंत्र और नैतिकता के साथ खिलवाड़ नहीं किया है। वाजपेयी एक वोट से हारे, घर चले गए। लेकिन उन्होंने आप जैसे देश, संविधान और राष्ट्र को बंधक नहीं बनाया!


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Pardeep

Recommended News

Related News