इस शख्स के हाथों पर है पैरों के अंगूठे ,वजह जान हो जाएंगे हैरान

punjabkesari.in Friday, Sep 30, 2016 - 03:28 PM (IST)

सिडनी: दुनिया में कई अजीबोगरीब किस्से देखने और सुनने को मिलते हैं । एेसा ही एक किस्सा क्वींसलैंड में सामने आया। दरअसल यहां रहने वाले एक शख्स का पिछले साल मई महीने में काम के दौरान मशीन में हाथ आने से उसके हाथों की 2 उंगलियों सहित हाथ का अंगूठा भी कट गया था। सुनने में ये बात थोड़ी अजीब लगेगी पर ये सच है उस शख्स ने अपने पैरों के अंगूठों को अपने हाथों पर transplant करवा लिया।


Dean Reid नामक व्यक्ति ने बताया कि काम के दौरान उसका हाथ मशीन में आ गया था जिसके चलते उसके हाथ का अंगूठा और 2उंगलियां कट गई थीं। उसने उंगलियों के बिना तो काम चला लिया परन्तु हाथ के अंगूठे के बिना काम करना थोड़ा मुश्किल था। इसलिए उसने सोचा कि वह हाथ के अंगूठे के बिना काम नहीं कर सकता परन्तु पैर के अंगूठे के बिना काम चला सकता है। इसलिए उसने ऑपरेशन करवा अपने पैर के अंगूठे को अपने हाथों पर transplant करवा लिया। डीन रेइड ने बताया कि अब वह अपना काम ठीक तरीके से करता है और उसे कोई तकलीफ नहीं होती।उसने बताया कि जहां वह काम करता है,वहां लगभग 125 लोगों की हर साल काम के दौरान मौत हो जाती है। फिलहाल वह अपने दोनों हाथों की एक -एक उंगलियों और हाथ के अंगूठों की जगह पैर के अंगूठों का इस्तेमाल कर रहा है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News