शख्स ने घर में पाला 8 इंच का सांप, अब बना गया दुनिया का सबसे बड़ा अजगर

punjabkesari.in Sunday, Nov 17, 2019 - 05:48 PM (IST)

लंदनः इंगलैंड के ट्वेक्सबरी शहर में मार्क्स हॉब्स नामक शख्स ने 18 फुट का अजगर पाल रखा है। इस अजगर को हॉब्स प्यार से हेक्सी बुलाते हैं। इतना ही नहीं हॉब्स ने अपने 3 कमरों वाले घर में अजगर को साथ में ही रखा है। हेक्सी को दुनिया का सबसे बड़ा अजगर माना जा रहा है। इतने लंबे और जानलेवा जीव के साथ रहना कोई आसान बात नहीं है। हेक्सी नामक यह अजगर एक मादा सांप है जो हिरण, खरगोश, सूअर और बकरियं खाती है। इसके खाने की सभी चीजों को स्थानीय किसान उपलब्ध कराते हैं।

PunjabKesari

वहीं इस अजगर के मल को एक बड़े बीन बैग में जमा किया जाता है।आईटी कंपनी में काम करने वाले मार्क्स हॉब्स को इस सांप को पालने में हजारो पाउंड्स खर्च करने पड़ते हैं। यह अजगर इस समय इतना ताकतवर हो गया है कि एक बड़े इंसान को भी चंद मिनटों में चट कर सकता है।

PunjabKesari

लेकिन मार्क्स को अपने हेक्सी पर इतना भरोसा है कि वो किसी को नुकसान नहीं पहुंचाएगी। मार्क्स इस सांप को करीब 8 साल पहले खरीद कर लाए थे। उस समय इसकी साईज महज 8 इंच थी। बीते 8 वर्षों में इस सांप की लंबाई बढ़कर 18 फुट हो गई और वजन करीब 100 किलो हो गया है।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Tanuja

Recommended News

Related News