ये शख्स रोज लगाता था अपने ही वीर्य का इंजैक्शन, वजह जान डाक्टर भी हैरान

punjabkesari.in Friday, Feb 01, 2019 - 11:08 AM (IST)

सिडनीः किसी भी ईलाज के लिए जरूरत पड़ने पर वैक्सीनेशन का इस्तेमाल किया जाता है लेकिन एक 33 साल के शख्स ने जो वैक्सीनेशन अपने ईलाज के लिए चुनी उसे जानकर मैडीकल जगत भी हैरान है। यह शख्स पिछले काफी दिनों से अपनी पीठ दर्द से पीड़ित था और इसने खुद ही अपना इलाज करना शुरू कर दिया। शख्स ने अपना इलाज करने के लिए एक असामान्य उपाय का सहारा लेने का फैसला किया। हालांकि बाद में उसे इसके गंभीर परिणाम भी भुगतने पड़े।
PunjabKesari
आयरिश मेडिकल जर्नल में इस महीने प्रकाशित एक रिपोर्ट के अनुसार, डबलिन के टालघाट विश्वविद्यालय अस्पताल में डॉक्टरों ने 'वैकल्पिक चिकित्सा' की, जिसमें एक आदमी को हाल ही में गंभीर पीठ दर्द और सूजन वाली बांह के कारण भर्ती कराया गया था।रिपोर्ट में बताया गया है कि व्यक्ति ने अपने वीर्य का उपयोग अपनी पीठ दर्द को कम करने में किया है। शख्स ने बिना किसी चिकित्सीय सलाह के ऐसा खुद से करने का निर्णय लिया था। इस बात का खुलासा तो तब हुआ जब यह शख्स इलाज के लिए अस्पताल पहुंचा और डॉक्टरों को पूरी बात बताई। शख्स की बात सुनकर डॉक्टर भी हैरान हो गए। आपको जानकर हैरानी होगी कि शख्स अस्पताल भी तब आया जब उसे अपने शरीर में कुछ अलग से बदलाव महसून होने लगे।
PunjabKesari
दरअसल, यह शख्स हाथ में जहां अपने वीर्य का इंजैक्शन इस्तेमाल करता था वहां गांठ पड़ गई थी जिससे उसे असहनीय दर्द होने लगा था।हालांकि जब डॉक्टरों ने गांठ के बारे में जोर देकर पूछा तो शख्स ने पूरी बात बताई। शख्स ने डॉक्टरों को खुद बताया कि वह पिछले 18 महीनों से रोज वीर्य को बांह में इंजेक्ट कर रहा था। इसके लिए उसने ऑनलाइन एक हाइपोडर्मिक सुई भी खरीदी थी। रिपोर्ट में कहा गया है कि शख्स की पीठ के निचले हिस्से में दर्द काफी ज्यादा बढ़ गया था।
PunjabKesari
उसका दाहिना हाथ, जिसमें उन्होंने किसी तरल को कई बार इंजेक्ट किया था वह काफी लाल और सूझ गया था। एक्स-रे रिपोर्ट में उसके हाथ में नीचे फंसी हवा दिखाई दी, क्योंकि वीर्य नरम ऊतकों में लीक हो गया था।डॉक्टरों के लिए यह अपने आपमें बेहद अनोखा केस था। उन्होंने पहले कभी भी ऐसा मामला नहीं देखा या सुना होगा। गौर करने वाली बात तो यह है कि शरीर में वीर्य इंजेक्ट होने से शख्स को कई घातक बीमारी हो सकती हैं।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Tanuja

Recommended News

Related News