स्वीडन के स्कूल में तलवार लेकर घुस गया शख्स, कई लोग घायल; पुलिस ने हिरासत में लिया

punjabkesari.in Friday, Aug 21, 2026 - 07:44 PM (IST)

इंटरनेशनल डेस्क : स्वीडन के मध्य क्षेत्र में स्थित फ़ागरस्टा शहर के एक स्कूल में शुक्रवार को तलवार से लैस एक व्यक्ति ने हमला कर दिया। घटना में कई लोगों के घायल होने की जानकारी सामने आई है। पुलिस ने मामले में एक व्यक्ति को हिरासत में लिया है।

स्थानीय अधिकारियों के मुताबिक, पुलिस को स्कूल में जानलेवा हिंसा की सूचना मिली थी। सूचना मिलते ही पुलिस की कई टीमें मौके पर पहुंचीं और पूरे इलाके को घेर लिया गया। फिलहाल स्कूल और आसपास के क्षेत्र में बड़े स्तर पर पुलिस अभियान चलाया जा रहा है।

पुलिस ने लोगों से अपील की है कि वे बैरिकेड लगाए गए इलाकों से दूर रहें और अधिकारियों के निर्देशों का पालन करें। पुलिस के अनुसार, घटना की परिस्थितियों और हमले के पीछे की वजह का पता लगाने के लिए जांच जारी है।

सरकार ने पुलिस से साधा संपर्क

स्वीडन के न्याय मंत्री गुन्नार स्ट्रॉमर ने घटना पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि सरकार पुलिस के लगातार संपर्क में है। उन्होंने कहा कि फ़ागरस्टा में एक गंभीर घटना सामने आई है और पुलिस मौके पर मौजूद रहकर मामले की जांच कर रही है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Parveen Kumar

Related News