कनाडा के सैन्य अड्डे पर भीषण आग से हड़कंप, 7 लोगों की मौत व कई घायल (Video)
punjabkesari.in Sunday, Oct 18, 2026 - 11:56 AM (IST)
Ontorio: कनाडा के अल्बर्टा प्रांत में स्थित एक सैन्य अड्डे पर एक घटना के बाद भीषण आग लग गई, जिसमें 7 लोगों की मौत हो गई और कई अन्य घायल हो गए। कनाडा के रक्षा मंत्री ने यह जानकारी दी। रक्षा मंत्री डेविड मैकगिंटी ने शनिवार को कहा, ''मुझे यह बताते हुए दुख हो रहा है कि सैन्य अड्डे पर हुई इस घटना में लोग हताहत हुए हैं।'' इससे पहले कनाडा के प्रधानमंत्री मार्क कार्नी ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में कहा, ''अल्बर्टा में स्थित कनाडाई सैन्य अड्डे सीएफबी वेनराइट में एक गंभीर घटना हुई है, जिसके कारण भीषण आग लग गई।'' उन्होंने कहा, ''हमारी संवेदनाएं इस घटना से प्रभावित सभी वीर महिलाओं एवं पुरुष सैन्यकर्मियों के साथ हैं।''
🚨 BREAKING: Multiple people have reportedly been killed and many others injured following an explosion at a Canadian military base in Wainwright, Alberta. Officials are reporting “significant casualties,” while a doctor told CBC News that local medical facilities are completely overwhelmed by the influx of patients. “It is more patients than any of us want to count right now. It’s a disaster,” the doctor said.
— Israel Now (@neveragainlive1) October 18, 2026
अल्बर्टा प्रांत प्रमुख डेनियल स्मिथ ने आग लगने की घटना को ''गंभीर और दुखद'' बताया और कहा कि इससे कई सैन्यकर्मी प्रभावित हुए हैं। यह सैन्य अड्डा अल्बर्टा के वेनराइट कस्बे के पास स्थित है, जो एडमोंटन से लगभग 180 किलोमीटर दक्षिण-पूर्व में है। कार्नी ने बताया कि संघीय सरकार अल्बर्टा के अधिकारियों और स्थानीय प्रशासन के साथ मिलकर काम कर रही है। उन्होंने कहा कि वह और स्मिथ एक-दूसरे के निकट संपर्क में हैं तथा दोनों सरकारों के मंत्री और अधिकारी भी आपस में संपर्क बनाए हुए हैं। स्मिथ ने घटनास्थल पर सबसे पहले पहुंचकर बचाव कार्य करने वाले कर्मियों और प्रभावितों की देखभाल एवं सहायता कर रहे लोगों का आभार व्यक्त किया।
🚨 BREAKING: Multiple people have reportedly been killed and many others injured following an explosion at a Canadian military base in Wainwright, Alberta. Officials are reporting “significant casualties,” while a doctor told CBC News that local medical facilities are completely overwhelmed by the influx of patients. “It is more patients than any of us want to count right now. It’s a disaster,” the doctor said.
— Israel Now (@neveragainlive1) October 18, 2026
कनाडा के विपक्षी दल कंजर्वेटिव पार्टी के नेता पियरे पोइलिव्रे ने कहा कि उन्होंने आग से प्रभावित लोगों को सहायता देने के संबंध में कार्नी और रक्षा मंत्री से बात की है। पोइलिव्रे ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में कहा, ''आप सभी वेनराइट के लिए प्रार्थना करें।'' उन्होंने इलाके के लोगों से आपातकालीन निर्देशों का पालन करने और बचावकर्मियों के लिए सड़कें खाली रखने की अपील की। कार्नी और स्मिथ में से किसी ने भी आग लगने के कारणों के बारे में कोई जानकारी नहीं दी। यह आग ऐसे समय लगी है, जब कुछ ही दिन बाद अल्बर्टा में उस प्रक्रिया को शुरू करने के मुद्दे पर मतदान होना है, जिसके जरिए यह प्रांत कनाडा से अलग होकर स्वतंत्र होने की मांग कर सकता है।
सबसे ज्यादा पढ़े गए
Related News
यमन में हूतियों का खूनी खेल: सैन्य शिविर पर बरसाई मौत, अब तक 73 रंगरूटों की मौत व 200 से ज्यादा घायल
